LOADING...
क्या करण जौहर की जगह रणवीर सिंह 'बिग बॉस OTT 2' को करेंगे होस्ट?
क्या शो में करण जौहर को रिप्लेस करेंगे रणवीर सिंह?

क्या करण जौहर की जगह रणवीर सिंह 'बिग बॉस OTT 2' को करेंगे होस्ट?

Jul 05, 2022
08:00 am

क्या है खबर?

'बिग बॉस OTT' का पहला सीजन काफी सफल रहा था। पिछले साल शो को टीवी पर प्रसारित करने से पहले OTT प्लेटफॉर्म पर लाया गया था। वूट सेलेक्ट पर इसका प्रसारण हुआ था। OTT पर शो की मेजबानी फिल्ममेकर करण जौहर ने की थी। 'बिग बॉस OTT 2' में फिर उनके होस्ट के रूप में दिखने की खबरें आई थीं। अब बताया जा रहा है कि करण नहीं, बल्कि अभिनेता रणवीर सिंह शो को होस्ट करते नजर आएंगे।

रिपोर्ट

मेकर्स को करण से नहीं मिली डेट्स

IANS की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता रणवीर को शो के होस्ट के रूप में लेने का फैसला किया गया है। एक सूत्र ने बताया, "मेकर्स ने 'बिग बॉस OTT' के दूसरे सीजन पर काम करना शुरू कर दिया है। चूंकि, मेकर्स को करण से डेट्स नहीं मिली, इसलिए उन्होंने शो की मेजबानी के लिए रणवीर को फाइनल किया है। उन्होंने इससे पहले चैनल के लिए एक रियलिटी शो 'द बिग पिक्चर' में काम किया था।"

संभावित प्रतिभागी

शो के लिए इन प्रतिभागियों के नाम की चल रही चर्चा

'बिग बॉस OTT 2' के लिए कई प्रतिभागियों को अप्रोच किया जा रहा है। इनमें से कुछ प्रतिभागियों के नाम भी सामने आ चुके हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि टीवी सेलेब्रिटीज महेश शेट्टी, पूजा गौर और कांची सिंह को शो के लिए फाइनल कर लिया गया है। एक सूत्र ने बताया है कि निर्माताओं ने संभावना सेठ और पूनम पांडे को भी अप्रोच किया है। हालांकि, उन्होंने फिलहाल इस शो को साइन नहीं किया है।

Advertisement

पहला सीजन

'बिग बॉस OTT' के पहले सीजन की विजेता बनी थीं दिव्या अग्रवाल

'बिग बॉस OTT' के पहले सीजन की विजेता टीवी अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल बनी थीं। ट्रॉफी के साथ उन्हें 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया था। निशांत भट्ट फर्स्ट रनर-अप रहे और शमिता शेट्टी ने तीसरा स्थान हासिल किया था। बाद में जब टीवी पर शो का प्रसारण हुआ, तो तेजस्वी प्रकाश ने 'बिग बॉस 15' का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले अभिनेत्री रुबीना दिलैक 'बिग बॉस 14' की विजेता बनी थीं।

Advertisement

पहला सीजन

2006 में आया था 'बिग बॉस' का पहला सीजन

'बिग बॉस' का प्रसारण कलर्स चैनल पर होता है। यह लोकप्रिय शो अमेरिकी टीवी रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' के प्रारूप का अनुसरण करता है। घर के मालिक को 'बिग बॉस' के नाम से जाना जाता है, जिनकी घर में उपस्थिति उनकी आवाज से है। 'बिग बॉस' के आगामी संस्करण से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान टीवी पर शो को होस्ट करते हैं। इस शो का पहला सीजन 2006 में आया था।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

रणवीर जल्द ही निर्देशक रोहित की 'सर्कस' में दिखाई देंगे। करण की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर काम कर रहे हैं। करण की 'तख्त' रणवीर के खाते से जुड़ी है। वह 'बैजू बावरा' में भी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।

Advertisement