NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या 'नच बलिए 10' को होस्ट करेंगे प्रिंस नरुला और युविका चौधरी?
    अगली खबर
    क्या 'नच बलिए 10' को होस्ट करेंगे प्रिंस नरुला और युविका चौधरी?
    'नच बलिए 10' को होस्ट करेंगे प्रिंस-युविका

    क्या 'नच बलिए 10' को होस्ट करेंगे प्रिंस नरुला और युविका चौधरी?

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Aug 02, 2022
    04:08 pm

    क्या है खबर?

    'नच बलिए' के नए सीजन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल में खबर आई थी कि सलमान खान 'नच बलिए 10' को लेकर दर्शकों के बीच आ रहे हैं। वह इस शो को प्रोड्यूस करेंगे।

    अब सुनने में आ रहा है कि प्रिंस नरुला और युविका चौधरी इस शो होस्ट करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि इस जोड़ी ने ही पिछले सीजन का खिताब अपने नाम किया था।

    अब दोनों को नए अवतार में देखना दिलचस्प होगा।

    रिपोर्ट

    पहले कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह को किया गया था अप्रोच

    समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, 'नच बलिए 10' को होस्ट करने के लिए प्रिंस और युविका को अप्रोच किया गया है।

    एक सूत्र ने कहा, "सलमान चाहते थे कि यह लोकप्रिय जोड़ी मेजबान की भूमिका निभाए। उन्होंने इससे पहले कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह से भी संपर्क किया था, लेकिन उनके साथ बातचीत नहीं बन पाई। तभी उन्होंने युविका और प्रिंस को मेजबान के रूप में फाइनल करने का फैसला किया।"

    शादी

    प्रिंस और युविका ने 2018 में की थी शादी

    प्रिंस और युविका किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। दोनों की केमिस्ट्री ने भी दर्शकों का खूब ध्यान खींचा था। इस कपल की मुलाकात 2015 में 'बिग बॉस 9' के सेट पर हुई थी। तभी से दोनों एक साथ हैं।

    पहले दोनों में दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि, उनके रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव भी आया। दोनों के बीच अनबन की खबरें भी आई थीं।

    इन दोनों ने 2018 में शादी की थी।

    करियर

    प्रिंस और युविका का टेलीविजन करियर

    प्रिंस 'बिग बॉस' 9 और 'MTV रोडीज 12' का खिताब जीत चुके हैं। उन्हें आखिरी बार कंगना रनौत के शो 'लॉक अप' में देखा गया था। 'नच बलिए 10' के जरिए यह कपल टीवी पर वापसी करेगा।

    युविका को 'कुमकुम भाग्य', 'अम्मा', 'कॉमेडी क्लास', 'दफा 420', 'अस्तित्व एक प्रेम कहानी', 'लव स्कूल' जैसे शोज में देखा गया है।

    उन्हें फिल्म 'ओम शांति ओम' से विशेष पहचान मिली थी। फिल्म में उन्हें डॉली अरोड़ा के किरदार में देखा गया था।

    जज

    शो को जज करेंगी अभिनेत्री करिश्मा कपूर

    खबरों की मानें तो इस शो में अभिनेत्री करिश्मा कपूर जज की भूमिका निभाएंगी। कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और वैभवी मर्चेंट को भी जज की भूमिका में देखा जाएगा।

    इसके पिछले सीजन को रवीना टंडन और अहमद खान ने जज किया था।

    इसका नौवां सीजन 19 जुलाई से 3 नवंबर, 2019 तक प्रसारित किया गया था। मनीष पॉल और वलूशा डिसूजा ने शो की मेजबानी की थी।

    इसका प्रसारण अक्टूबर के मध्य में स्टार प्लस पर हो सकता है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    इस शो के लिए कई लोकप्रिय कलाकारों को संपर्क किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो के लिए शहनाज गिल, रूपाली गांगुली, प्रतीक सहजपाल और मोहसिन खान जैसे सेलेब्स को अप्रोच किया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सलमान खान
    टीवी जगत की खबरें
    नच बलिए

    ताज़ा खबरें

    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET
    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष
    कौन हैं लक्ष्मी मांचू, जो करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में आएंगी नजर? करण जौहर

    सलमान खान

    पत्रकार से बदसलूकी मामला: बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली सलमान को राहत बॉम्बे हाई कोर्ट
    क्या आप जानते हैं? दिव्या को हटाकर आमिर ने 'डर' में कराई थी जूही की एंट्री बॉलीवुड समाचार
    'कभी ईद कभी दिवाली' में सलमान के भाई का किरदार निभाएंगे आयुष शर्मा बॉलीवुड समाचार
    क्या 'कभी ईद कभी दिवाली' से सलमान ने कराया अरशद और श्रेयस को बाहर? बॉलीवुड समाचार

    टीवी जगत की खबरें

    हुनरबाज: बिहार के आकाश सिंह ने अपने नाम किया शो का खिताब टीवी शो
    जैस्मिन भसीन की पहली पंजाबी फिल्म 'हनीमून' की रिलीज डेट जारी, साथ होंगे गिप्पी ग्रेवाल पंजाबी फिल्में
    क्या आप जानते हैं? लुक को लेकर छोटे पर्दे से रिजेक्ट हो गए थे नवाजुद्दीन बॉलीवुड समाचार
    लता के गाने को लेकर 'तारक मेहता...' की टीम से हुई चूक, मेकर्स ने मांगी माफी टीवी शो

    नच बलिए

    जल्द 'नच बलिए 10' लेकर आ रहे सलमान खान, जज बनेंगी करिश्मा कपूर सलमान खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025