NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रणवीर सिंह बन सकते हैं शक्तिमान, क्या AI आधारित होगा फिल्म का VFX?
    मनोरंजन

    रणवीर सिंह बन सकते हैं शक्तिमान, क्या AI आधारित होगा फिल्म का VFX?

    रणवीर सिंह बन सकते हैं शक्तिमान, क्या AI आधारित होगा फिल्म का VFX?
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 29, 2022, 08:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रणवीर सिंह बन सकते हैं शक्तिमान, क्या AI आधारित होगा फिल्म का VFX?
    ओम राउत की 'शक्तिमान' का हिस्सा होंगे रणवीर? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ranveersingh)

    ओम राउत और रणवीर सिंह की साझेदारी की लंबे समय से चर्चा है। खबर है कि ओम राउत ने अपनी अगली फिल्म के लिए रणवीर से संपर्क किया है। यह VFX से भरी फिल्म होगी। ओम अपनी VFX फिल्मों के लिए लोकप्रिय हैं। उनकी नई फिल्म के VFX को लेकर दिलचस्प खबर सामने आई है। इससे पहले भी खबर आई थी कि ओम 'शक्तिमान' फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं जिसके लिए रणवीर से संपर्क किया गया है।

    AI आधारित होगा फिल्म का VFX

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर ओम राउत की अगली फिल्म में काम करेंगे। यह एक बड़े स्तर की VFX से भरपूर फिल्म होगी। इसका VFX आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित होगा। सूत्रों के मुताबिक रणवीर को यह कॉन्सेप्ट पसंद आया और उन्होंने प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी है। इन रिपोर्ट्स की मानें तो प्रशंसक जल्द ही रणवीर को सुपरहीरो के रूप में देखेंगे। हालांकि, ओम और रणवीर में किसी ने फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    AI आधारित VFX आधुनिक तकनीक है जिसमें AI की मदद से VFX तैयार किया जाता है। इससे ज्यादा से ज्यादा असली लगने वाले इफेक्ट्स बनाए जा सकते हैं और इससे पैसे, समय और मेहनत की भी बचत होती है।

    सोनी पिक्चर्स ने की थी 'शक्तिमान' की घोषणा

    इस साल फरवरी में सोनी पिक्चर्स ने सुपरहीरो फिल्म 'शक्तिमान' की घोषणा की थी जिसका निर्देशन ओम करेंगे। चर्चा है कि यह फिल्म तीन हिस्सों में बनेगी। फिल्म के निर्माताओं में मुकेश खन्ना का भी नाम शामिल है। मुकेश ने ही दूरदर्शन पर 'शक्तिमान' का यादगार किरदार निभाया था। फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये निर्धारित होने की चर्चा है। निर्माताओं को उम्मीद है कि इस फिल्म के जरिए वह नई पीढ़ी के सामने 1997 वाला कमाल दोहरा पाएंगे।

    दूरदर्शन का लोकप्रिय शो रहा है 'शक्तिमान'

    'शक्तिमान' टीवी के सबसे लोकप्रिय शो में से एक रहा है। यह लोकप्रिय शो 1997 में दूरदर्शन पर शुरू हुआ था और 2005 तक चला। शो में मुकेश शक्तिमान और गंगाधर के किरदार में नजर आते थे। सुपरहीरो की पहचान छुपाने के लिए शक्तिमान गंगाधर बन जाता था। 'शक्तिमान' भारत का पहला सुपरहीरो था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। अब बड़े पर्दे पर इसे नए स्वरूप में देखने के लिए प्रशंसक भी उत्साहित हैं।

    चर्चा में है ओम राउत की 'आदिपुरुष'

    चर्चा में है ओम राउत की 'आदिपुरुष'

    निर्देशक ओम राउत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर चर्चा में हैं। 'आदिपुरुष' भी एक VFX वाली फिल्म है। फिल्म की ज्यादा VFX के कारण आलोचना भी हो रही है। फिल्म रामायण पर आधारित है। इसमें प्रभास और कृति सैनन मुख्य भूमिका में हैं। वहीं रणवीर की बात करें तो वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में नजर आएंगे। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। वह 'रॉकी और रानी की प्रेमकहानी' में भी नजर आएंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    रणवीर सिंह
    कृति सैनन
    आदिपुरुष फिल्म
    मुकेश खन्ना

    ताज़ा खबरें

    एकता कपूर ने 'ब्यूटी एंड द बीस्ट' के रीमेक में शालीन भनोट को किया साइन एकता कपूर
    जोमैटो ने गोल्ड लॉयल्टी प्रोग्राम भारत में फिर लॉन्च किया, जानें कीमत और फायदे जोमैटो
    बिग बॉस 16: टीना दत्ता की चमकी किस्मत, हाथ लगा ये बड़ा प्रोजेक्ट दक्षिण भारतीय सिनेमा
    भारतीय टीम का शानदार रिकॉर्ड, 2009 के बाद देश में 27 में से 24 वनडे सीरीज जीती भारतीय क्रिकेट टीम

    रणवीर सिंह

    रणवीर सिंह ने YRF से फिर मिलाया हाथ? पिछले साल एजेंसी से हुए थे अलग यशराज फिल्म्स
    रणवीर सिंह होंगे रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' का हिस्सा- रिपोर्ट अजय देवगन
    करण जौहर ने बताया गणित, कैसे फ्लॉप होने पर भी फिल्मों से होता है मुनाफा? करण जौहर
    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'अवतार 2' बनी दर्शकों की पहली पसंद, बुरी तरह पिटी 'सर्कस' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    कृति सैनन

    कार्तिक आर्यन ने 'शहजादा' में परेश रावल को कैसे मारा थप्पड़, जानिए शूटिंग का किस्सा कार्तिक आर्यन
    वरुण धवन की 'भेड़िया' इस OTT प्लेटफॉर्म पर दे सकती है दस्तक, जानें कब देखें भेड़िया फिल्म
    वरुण धवन की 'भेड़िया' को सिनेमाघर में 50 दिन पूरे, जानिए अब तक का कारोबार वरुण धवन
    फिल्म 'शहजादा' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन स्टार बन कार्तिक ने मारी एंट्री कार्तिक आर्यन

    आदिपुरुष फिल्म

    'पठान' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की अगली पैन इंडिया फिल्म में प्रभास की एंट्री प्रभास
    'आदिपुरुष' विवाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सेंसर बोर्ड से मांगा जवाब, जानिए क्या है पूरा मसला प्रभास
    थलापति विजय की 'वारिसु' का ट्रेलर जारी, हिंदी में भी रिलीज होगी फिल्म थलापति विजय
    अलविदा 2022: इस साल विवादों में घिरी रहीं बॉलीवुड की ये 5 फिल्में द कश्मीर फाइल्स

    मुकेश खन्ना

    महिलाओं पर टिप्पणी कर विवादों में फंसे मुकेश खन्ना, लोगों ने किया ट्रोल बॉलीवुड समाचार
    क्या मुकेश खन्ना की 'शक्तिमान' में सुपरहीरो बनेंगे रणवीर सिंह? बॉलीवुड समाचार
    300 करोड़ रुपये के बजट में बनेगी फिल्म 'शक्तिमान', मुकेश खन्ना ने की पुष्टि बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'शक्तिमान': ये पांच कलाकार सुपरहीरो किरदार के लिए हैं परफेक्ट सोनी टीवी

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023