NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या 'बिग बॉस 14' फेम निक्की तंबोली जल्द करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू?
    मनोरंजन

    क्या 'बिग बॉस 14' फेम निक्की तंबोली जल्द करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू?

    क्या 'बिग बॉस 14' फेम निक्की तंबोली जल्द करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू?
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Dec 21, 2021, 04:43 pm 1 मिनट में पढ़ें
    क्या 'बिग बॉस 14' फेम निक्की तंबोली जल्द करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू?
    जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी निक्की

    'बिग बॉस 14' की लोकप्रिय प्रतिभागी निक्की तंबोली किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कई टीवी शोज में अपने हुनर से दर्शकों को प्रभावित किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अच्छी फैन फॉलोइंग बनाई है। अब उनके प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। खबरों की मानें तो निक्की जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वाकई में यह अभिनेत्री निक्की के लिए एक सुनहरा मौका होगा।

    निक्की ने शुरू कर दी है फिल्म की शूटिंग

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो निक्की जल्द बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। कहा जा रहा है कि निक्की ने एक फिल्म साइन कर ली है। इसमें उनके अपोजिट एक प्रतिभाशाली अभिनेता को कास्ट किया गया है। उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। वह फिल्म के लिए लगातार रिहर्सल भी कर रही हैं। न्यूज पोर्टल ने निक्की से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

    दर्शकों को पसंद आता है सोशल मीडिया पर निक्की का अंदाज

    हालांकि, फिल्म के बारे में बाकी जानकारियों को गुप्त रखा गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि किस बैनर और अभिनेता के साथ वह नजर आती हैं। निक्की के फैंस काफी समय से उनकी बॉलीवुड डेब्यू की राह देख रहे हैं। निक्की अपनी खूबसूरती और बोल्ड अवतार के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनका अंदाज दर्शकों को पसंद आता है।

    'बिग बॉस 14' में ऐसा रहा निक्की का सफर

    'बिग बॉस 14' में अपने उग्र व्यवहार के लिए निक्की को हमेशा आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इस सीजन में अल्हड़ अंदाज के कारण निक्की सुर्खियों में रही थीं। उन्हें कई बार 'बिग बॉस' के होस्ट सलमान खान द्वारा प्रतियोगियों के साथ गलत व्यवहार करने के कारण डांटा गया था। इसके बावजूद उनको दर्शकों की काफी सराहना मिली थी। शो के फिनाले में तीसरे नंबर पर निक्की रहीं, जबकि रुबीना दिलैक ने इस शो का खिताब जीता था।

    निक्की ने इस फिल्म से शुरू किया था करियर

    निक्की ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2018 में तेलुगु फिल्म 'Chikati Gadilo Chitha Kotudu' से की थी। इस फिल्म में उन्हें अभिनेता अदित अरुण के साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर देखा गया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'कंचना 3' से तमिल इंडस्ट्री में कदम रखा था। राघव लॉरेंस के अभिनय से सजी इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया और इसी से निक्की को भी पहचान हासिल हुई थी।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    निक्की कई टीवी शोज के कारण सु्र्खियों में बनी रही हैं। उन्हें हाल में 'खतरों के खिलाड़ी 11' में देखा गया था। उन्हें 'बर्थडे पावरी', 'नंबर लिख', 'शांति', 'रोको रोको' और 'दिल किसी से' जैसे म्यूजिक वीडियो में भी देखा गया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    बिग बॉस 14
    लेटेस्ट फिल्में
    निक्की तंबोली

    ताज़ा खबरें

    बजट पर क्या रही प्रधानमंत्री मोदी और अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया? बजट
    नेपाल क्रिकेट बोर्ड ने यौन शोषण के आरोपी संदीप लामिछाने पर लगे बैन को हटाया नेपाल क्रिकेट टीम
    जैकी श्रॉफ के जन्मदिन पर सुभाष घई ने किया आगामी फिल्म का ऐलान, साझा किया पोस्ट जैकी श्रॉफ
    रणजी ट्रॉफी: श्रेयस गोपाल ने लगाया शतक, उत्तराखंड के खिलाफ मजबूत स्थिति में कर्नाटक कर्नाटक क्रिकेट टीम

    बॉलीवुड समाचार

    रणबीर-श्रद्धा की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का पहला गाना 'तेरे प्यार में' जारी रणबीर कपूर
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर गंभीर आरोप, पत्नी के वकील का दावा- सात दिन से खाना नहीं दिया नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    फिल्म 'लॉस्ट' का ट्रेलर रिलीज; प्यार, धोखे और राजनीति के बीच उलझीं यामी गौतम यामी गौतम
    फरहान अख्तर और अमृता अरोड़ा ने जैकेट से छिपाया चेहरा, वीडियो वायरल अमृता अरोड़ा

    बिग बॉस 14

    'बिग बॉस' छोड़ने के बाद मिली थी बलात्कार और जान से मारने की धमकी- जैस्मिन भसीन बॉलीवुड समाचार
    क्या 'बिग बॉस 14' फेम अली गोनी करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू? सेलिब्रिटी गॉसिप
    प्रोड्यूसर के धोखाधड़ी के चलते रुबीना को बेचना पड़ा था घर-गाड़ी, अभिनेत्री का खुलासा बॉलीवुड समाचार
    क्या जल्द शादी करने वाले हैं अली गोनी और जैस्मिन भसीन? सेलिब्रिटी गॉसिप

    लेटेस्ट फिल्में

    अनंत महादेवन ने की अपनी अगली डॉक्यूमेंट्री 'वेटरन्स ऑफ वॉर' की घोषणा डॉक्यूमेंट्री
    प्रभास की फिल्म 'प्रोजेक्ट K' ने रिलीज से पहले ही मारा बड़ा हाथ प्रभास
    चिरंजीवी की 'वाल्टेयर वीरय्या' 13 जनवरी को हिंदी में भी होगी रिलीज चिरंजीवी
    राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा 'गांधी गोडसे एक युद्ध' से करेंगी डेब्यू, देखिए पहला लुक बॉलीवुड समाचार

    निक्की तंबोली

    सुकेश चंद्रशेखर से तिहाड़ जेल में मिली थीं निक्की तंबोली और चाहत खन्ना- ED प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    निक्की तंबोली के भाई का कोरोना से निधन, अभिनेत्री ने लिखा भावुक पोस्ट बिग बॉस
    'बिग बॉस 14' की प्रतिभागी निक्की तंबोली हुईं कोरोना वायरस से संक्रमित, खुद को किया क्वारंटाइन इंस्टाग्राम
    'बिग बॉस 14' फेम सोनाली फोगाट के नाम से चल रही है ठगी, किया सावधान बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023