
बिग बॉस OTT 2: 2 हफ्तों के लिए बढ़ा शो, घर में आएंगे वाइल्ड कार्ड सदस्य?
क्या है खबर?
'बिग बॉस OTT' का दूसरा सीजन दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। हमेशा की तरह शो में प्यार, तकरार और सलमान खान की फटकार जारी है।
शनिवार को सलमान ने इस सीजन का तीसरा वीकेंड का वार होस्ट किया। साथ ही वह एक ऐसी खबर लेकर आए, जो शो के प्रशंसकों को रोमांचित कर देगा।
'बिग बॉस OTT 2' को 2 हफ्तों के लिए और बढ़ा दिया गया है। अब इसका ग्रैंड फिनाले अगस्त में होगा।
खबर
सलमान खान ने की शो बढ़ाने की घोषणा
'बिग बॉस OTT' को पहले 6 हफ्ते चक चलाने की योजना थी, लेकिन लोगों की प्रतिक्रिया और दिलचस्पी को देखते हुए निर्माताओं ने इसे 2 हफ्ते के लिए और बढ़ाने का फैसला किया है।
ग्रैंड फिनाले की नई तारीख अब 13 अगस्त है।
शनिवार के एपिसोड में सलमान ने यह घोषणा की। उनकी बात पर घरवालों की मिली-जुली प्रतिक्रिया आई। कुछ सदस्य इस बात से उत्साहित दिखे, तो कुछ अपने गेम की नए सिरे से योजना बनाने लगे।
वाइल्ड कार्ड
तो घर में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री?
शो के दो हफ्ते बढ़ने से यह माना जा रहा है कि इसमें कुछ वाइल्ड कार्ड एंट्री होंगी। ऐसे में दर्शक यह जानने के लिए रोमांचित हैं कि घर कौन नया सदस्य आएगा।
आमतौर पर पहले हफ्ते बाहर होने वाले सदस्य को वाइल्ड कार्ड एंट्री मिलती है। ऐसे में चर्चा है कि पलक पुर्सवानी शो में फिर से शामिल हो सकती हैं।
घर में अगर किसी नए सदस्य की एंट्री होती है, तो शो में ड्रामे का वोल्टेज बढ़ेगा।
बिदग बॉस OTT
2 हफ्तों में ही लोकप्रिय हुआ शो
'बिग बॉस OTT 2' जून में 13 सितारों के साथ जियो सिनेमा ऐप पर शुरू हुआ था।
रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 2 हफ्तों में ही इसकी व्यूअरशिप 400 करोड़ मिनट हो चुकी है। शो में होने वाले खुलासे और ड्रामे ने दर्शकों को बांधकर रखा है।
इस शो का पहला सीजन 2021 में वूट ऐप पर प्रसारित हुआ था। इस शो को करण जौहर ने होस्ट किया था। यह सीजन अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल ने जीता था।
सदस्य
अब तक ये सदस्य हो चुके हैं बेघर
सोशल मीडिया स्टार पुनीत सुपरस्टार ने भी घर में एंट्री ली थी। उनकी अजीबो-गरीब हरकतों की वजह से उन्हें 12 घंटे में ही शो में बाहर निकाल दिया गया था।
पलक पुर्सवानी पहले हफ्ते एलिमिनेट हुई थीं।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पूर्व पत्नी आलिया सिद्दीकी ने भी शो में हिस्सा लिया था। वह भी घर से बेघर हो चुकी हैं।
टीवी अभिनेत्री आकांक्षा पुरी जद हदीद को किस करके सुर्खियों में रहीं। हालांकि, इसके बाद उन्हें घर से बेघर होना पड़ा।