LOADING...
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को OTT से हटाने का क्या है कारण? सामने आई वजह
'सतलुज' को OTT से हटाने के कारण का खुलासा

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को OTT से हटाने का क्या है कारण? सामने आई वजह

Jul 06, 2026
12:04 pm

क्या है खबर?

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' 4 जुलाई को आधिकारिक तौर पर ZEE5 पर रिलीज हुई थी। दर्शक तब हैरान रह गए जब इसे रिलीज के महज 48 घंटों के अंदर OTT से हटा दिया गया। मूल रूप से 'पंजाब 95' शीर्षक वाली यह फिल्म कई साल से सेंसर बोर्ड की मंजूरी के लिए तरस रही थी। जब निर्माताओं ने इसे 'सतलुज' नाम से OTT पर रिलीज किया, वहां भी उन्हें कामयाबी नहीं मिली। यहां जानिए इसके पीछे का कारण।

कारण

"भारत विरोधी ताकतों द्वारा दुरुपयोग" की सताई चिंता

NDTV ने सूत्रों के हवाले से बताया कि फिल्म को गहन समीक्षा के बाद ZEE5 से हटाया गया है। सूत्रों के अनुसार, 'सतलुज' को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए निर्माताओं ने बोर्ड को आवेदन किया था। मौजूदा स्वरूप में अनुमति न मिलने के कारण इसे OTT पर स्ट्रीम किया गया। सूत्रों ने बताया कि फिल्म के कुछ हिस्सों को लेकर चिंता थी, जिनका "भारत विरोधी ताकतों द्वारा दुरुपयोग" किया जा सकता था। नतीजन, फिल्म को हटा दिया गया है।

फिल्म

'सतलुज' को लेकर क्यों है विवाद?

मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा की जिंदगी और उनके संघर्षो पर आधारित 'सतलुज' पंजाब में कथित फर्जी मुठभेड़ों जैसे संवेदनशील मुद्दों को उजागर करती है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास करने से पहले 120 से ज्यादा बदलाव करने की मांग रखी थी। इसके बावजूद फिल्म को प्रमाणपत्र नहीं दिया गया। 4 जुलाई को निर्माताओं ने फिल्म को ZEE5 पर रिलीज किया, लेकिन इसे वहां से भी हटा दिया गया है। फिल्म का निर्देशन हनी त्रेहान ने किया है।

Advertisement