LOADING...
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' 2 दिन बाद OTT से हटी, सुखबीर बादल ने जताई नाराजगी
'सतलुज' को OTT से हटाए जाने पर भड़के लोग

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' 2 दिन बाद OTT से हटी, सुखबीर बादल ने जताई नाराजगी

Jul 06, 2026
10:21 am

क्या है खबर?

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' लंबे समय से सेंसर बोर्ड की मंजूरी का इंतजार कर रही थी। 4 जुलाई को निर्देशक हनी त्रेहान ने इसे सिनेमाघरों की बजाए ZEE5 पर रिलीज किया। चौंकाने वाली बात यह रही कि 2 दिन के अंदर फिल्म को OTT से हटा दिया गया। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ऐलान किया कि फिल्म अब OTT से हट चुकी है। इस बात से खफा फैंस ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।

निंदा

सुखबीर सिंह बादल ने जताई नाराजगी

शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने एक्स पर लिखा, 'भारत में ZEE5 से 'सतलुज' को मनमाने ढंग से हटाने के कारण मैं हैरान और दुखी हूं। एक दमदार फिल्म जो हिम्मत के साथ पंजाब के दर्दनाक इतिहास को दिखाती है और सरदार जसवंत सिंह खालरा के बलिदान का सम्मान करती है, उसे इस तरह से नहीं दबा सकते।' अन्य सोशल मीडिया यूजर्स भी फिल्म के OTT से हटने पर नाराज हैं और सेंसरशिप पर सवाल उठा रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

प्रतिक्रिया

फिल्म हटने पर दिलजीत ने जाहिर की प्रतिक्रिया

अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर 'सतलुज' का एक दृश्य पोस्ट किया और लिखा, 'मैं अंधेरे को चुनौती देता हूं। जो सतलुज के साथ हुआ, वही शहीद जसवंत सिंह खालरा के साथ भी हुआ था।' उधर, ZEE5 ने बयान जारी करते हुए बताया कि "मौजूदा घटनाक्रमों" को देखते हुए फिल्म अगले आदेश तक सिर्फ भारत से हटाई गई है। विदेशी दर्शकों के लिए यह 'ZEE5 ग्लोबल' पर माैजूद है। प्लेटफॉर्म भारत में इसे वापस लाने की कोशिश कर रहा है।

Advertisement

फिल्म

'सतलुज' फिल्म के बारे में जानिए

'सतलुज' मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन और संघर्ष पर आधारित है। उन्होंने उग्रवाद के दौर में हजारों अज्ञात शवों के कथित अवैध दाह संस्कार को उजागर करने की कोशिश की, जिसके लिए उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ी। वह अचानक गायब हो गए और उनके परिवार को कुछ पता नहीं चला। फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने 120 से ज्यादा कट्स लगाए थे, इसके बावजूद मंजूरी नहीं मिली। लंबे इंतजार के बाद इसे निर्माताओं ने OTT पर रिलीज किया था।

Advertisement