Loading...
धनुष दिवाली पर किसे याद कर हुए भावुक? बोले- उनकी आवाज और यादें हमेशा जिंदा रहेंगी
दिवाली पर तमिल सितारे को याद कर भावुक हुए धनुष

धनुष दिवाली पर किसे याद कर हुए भावुक? बोले- उनकी आवाज और यादें हमेशा जिंदा रहेंगी

लेखन सयाली
Nov 09, 2026
02:29 pm

क्या है खबर?

दिवाली के मौके पर दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता धनुष एक सितारे को याद करके भावुक हो गए। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक मशहूर तमिल हस्ती को याद किया, जिनका त्योहारों के मौके पर टीवी पर आना कई तमिल घरों में एक परंपरा हुआ करती थी। धनुष ने जाने-माने तमिल विद्वान और लोकप्रिय डिबेट शो के होस्ट सोलोमन पप्पैया के लिए पोस्ट साझा किया, जिनका 11 सितंबर को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

धनुष

धनुष ने एक्स पर दी श्रद्धांजलि

धनुष ने अपना दुख जाहिर करते हुए एक्स पर लिखा, 'एक ऐसे प्रोफेसर, जिनका तमिल भाषा भी सम्मान करती है। मुझे अपने बचपन से ही सोलोमन पप्पैया सर के बिना कोई भी दिवाली या पोंगल याद नहीं है। हालांकि, उनकी जगह लेने के लिए राजा एक उपयुक्त विकल्प हैं। पप्पैया सर, आपकी आवाज और आपकी यादें हमेशा हमारे दिलों में बसी रहेंगी।'

बता दें, तमिल घरों में लोग दिवाली जैसे पर्वों पर पप्पैया के डिबेट शो जरूर देखा करते थे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट

ADVERTISEMENT