Loading...
गायिका ध्वनि भानुशाली ने की सगाई? जानें कौन हैं उनके मंगेतर यश भानुशाली

गायिका ध्वनि भानुशाली ने की सगाई? जानें कौन हैं उनके मंगेतर यश भानुशाली

Nov 14, 2026
10:30 am

क्या है खबर?

मशहूर गायिका ध्वनि भानुशाली ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत का ऐलान करते हुए यश भानुशाली के साथ सगाई कर ली है। ध्वनि ने इंस्टाग्राम पर इस खास मौके की चार खूबसूरत तस्वीरें साझा कर सगाई की खुशखबरी दी है। साल 2018 में अपने संगीत करियर की शुरुआत करने वाली ध्वनि 'वास्ते', 'लेजा रे', 'दिलबर' और 'नयन' जैसे हिट गानों से घर-घर में पहचान बना चुकी हैं। आइए जानते हैं कौन हैं यश भानुशाली और क्या करते हैं?

घोषणा

ध्वनि ने रोमांटिक अंदाज में किया सगाई का ऐलान

तस्वीरें शेयर करते हुए ध्वनि ने कैप्शन में लिखा, 'मुझे जिंदगी भर के लिए मेरा कपकेक मिल गया। मैंने हां कह दी।" इन तस्वीरों में कपल सगाई का जश्न मनाते और एक-दूसरे के साथ प्यार भरे पल बिताते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में ध्वनि यश को गले लगाती दिख रही हैं, जबकि दूसरी में यश उनके गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं। वहीं, तीसरी तस्वीर में ध्वनि अपनी सगाई की अंगूठी दिखा रही हैं।'

लोकप्रियता

'वास्ते' से मिली पहचान, पॉप म्यूजिक की दीवानी हैं ध्वनि 

ध्वनि भानुशाली को 'वास्ते' गाने से जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी, वहीं 'दिलबर' ने भी चार्ट में अपनी जगह बनाई।

वह इतनी कम उम्र में बड़ी सफलता हासिल करने वाली भारतीय पॉप गायिकाओं में शामिल हुईं।

एक इंटरव्यू में ध्वनि ने कहा था कि उन्हें प्लेबैक सिंगिंग पसंद है, लेकिन उनका झुकाव पॉप म्यूजिक की ओर ज्यादा है। उनका मानना है कि अपनी कहानी खुद से बेहतर कोई नहीं बता सकता।

इंस्टाग्राम पर उनके 71 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

ADVERTISEMENT

परिचय

कौन हैं यश भानुशाली?

यश भानुशाली एक बिजनेसमैन हैं और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो ओरंगुटान नाम की ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग कंपनी के संस्थापक हैं। उनका संगीत से कोई नाता नहीं है।

यश को फोटोग्राफी का भी शौक है। वो अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं।

ध्वनि के साथ उनके रिश्ते को लेकर ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं है। दोनों ने 13 नवंबर, 2026 को अपनी सगाई की तस्वीरें साझा कर इस रिश्ते को आधिकारिक रूप से सबके सामने रखा।

ADVERTISEMENT