NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022' का ताज जीतने वालीं सिनी शेट्टी कौन हैं?
    'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022' का ताज जीतने वालीं सिनी शेट्टी कौन हैं?
    मनोरंजन

    'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022' का ताज जीतने वालीं सिनी शेट्टी कौन हैं?

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    July 04, 2022 | 12:18 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022' का ताज जीतने वालीं सिनी शेट्टी कौन हैं?
    मिस इंडिया का ताज जीतने वालीं सिनी कौन हैं?

    रविवार रात को मुंबई में 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022' का फिनाले हुआ। इस सौंदर्य प्रतियोगिता में कर्नाटक की रहने वाली 21 वर्षीया सिनी शेट्टी का सितारा चमक उठा। उन्होंने 31 प्रतिभागियों को टक्कर देते हुए फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 के खिताब पर अपना कब्जा जमाया। इस उपलब्धि के बाद सिनी के चेहरे पर खुशी की चमक देखी जा सकती है। बहुत कम लोग सिनी से परिचित होंगे। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं सिनी।

    पढ़ाई में अव्वल रही हैं सिनी

    सिनी का जन्म और पालन-पोषण मुंबई में हुआ, लेकिन उनका परिवार मूल रूप से कर्नाटक का रहने वाला है। सिनी सुंदर होने के साथ-साथ पढ़ाई में भी अव्व्ल रही हैं। इस प्रकार उन्हें ब्यूटी विद ब्रेन कहा जा सकता है। वह बहुमुखी प्रतिभा की धनी मानी जाती हैं। उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में स्नातक की डिग्री हासिल की है। वह वर्तमान में चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA) का कोर्स कर रही हैं।

    सिनी ने चार साल की उम्र में डांस करना किया था शुरू

    सिनी में कला के प्रति बचपन से समर्पण रहा है। उन्हें डांस का बहुत शौक है। इसे डांस के प्रति उनकी दीवानगी ही कहे कि उन्होंने चार साल की उम्र में डांस करना शुरू कर दिया था। 14 साल की उम्र में उन्होंने अपना अरंगेत्रम और भरतनाट्यम पूरा कर लिया था। उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके डांस के कई वीडियोज भी उपलब्ध हैं। यकीन मानिए उनका डांस आपको झूमने पर मजबूर कर देगा।

    यहां देखिए सिनी के डांस का वीडियो

    Instagram post

    A post shared by sinishettyy on July 4, 2022 at 11:39 am IST

    इंस्टाग्राम पर हैं हजारों फॉलोअर्स

    सिनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय दिखती हैं। खासकर इंस्टाग्राम पर वह अपने फैंस से रूबरू होती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 74,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। ग्लैमर के मामले में वह किसी हिरोइन से कम नहीं लगती हैं। अब मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल सकता है। सिनी एक मॉडल और कॉन्टेंट क्रिएटर के रूप में भी जानी जाती हैं।

    प्रियंका चोपड़ा को प्रेरणा मानती हैं सिनी

    सिनी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को अपनी प्रेरणा मानती हैं। बता दें कि प्रियंका ने भी मिस वर्ल्ड 2000 का ताज जीता था। वह काफी समय से प्रियंका को फॉलो करती आ रही हैं। सिनी उस वक्त प्रियंका की मुरीद हो गई थीं, जब एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने कहा था, "सिकुड़कर एक गिलास में फिट होने की कोशिश मत करो, बल्कि उस गिलास की परतों को तोड़कर बाहर निकलो।"

    न्यूजबाइट्स प्लस

    हर साल फेमिना मिस इंडिया का आयोजन जून महीने के आसपास होता है। इसके लिए आपकी उम्र 18-25 साल ही होनी चाहिए। इसके अलावा आप सिंगल हो, अनमैरिड होने चाहिए। यहां तक कि तलाकशुदा लड़कियां भी इसके लिए आवेदन नहीं कर सकतीं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    मिस इंडिया
    सौंदर्य प्रतियोगिता

    मिस इंडिया

    21 साल की सिनी शेट्टी ने जीता 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022' का खिताब मानसा वाराणसी
    कौन हैं फेमिना मिस इंडिया 2020 का खिताब जीतने वाली मानसा वाराणसी? मनोरंजन
    सरोजनी मार्किट के कपड़े का गाउन और जुराबों के गल्वस पहनकर मिस इंडिया बनी थीं सुष्मिता बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चाेपड़ा ने 'मिस इंडिया' में लिया भाग तो परिवार में मच गई हायतौबा- मधु चाेपड़ा  प्रियंका चोपड़ा

    सौंदर्य प्रतियोगिता

    पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का ने जीता मिस वर्ल्ड 2021 का खिताब मिस वर्ल्ड
    अमेरिका की शीलिन फोर्ड बनीं 'मिसेज वर्ल्ड 2022', भारत की नवदीप ने जीता 'बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम' नवदीप कौर
    मिस वर्ल्ड 2021: भारत का प्रतिनिधित्व करने वालीं मानसा वाराणसी कौन हैं? मिस वर्ल्ड
    भारत से 'मिस वर्ल्ड' और 'मिस यूनिवर्स' बन चुकी महिलाएं अब क्या कर रही हैं? ऐश्वर्या राय
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023