शशि शेखर वेम्पति कौन हैं? CBFC के नए अध्यक्ष बनकर करेंगे फिल्मों का फैसला
क्या है खबर?
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने मीडिया विशेषज्ञ शशि शेखर वेम्पति को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब भारतीय फिल्म का दायरा तेजी से आगे बढ़ रहा है। क्षेत्रीय सिनेमा, OTT और वैश्विक सहयोग में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसे में सेंसर बोर्ड की भूमिका और जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ गई है। आइए शशि शेखर के बारे में जानते हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Shashi Shekhar Vempati appointed as the Chairperson of the Central Board of Film Certification (CBFC). He shall hold office for a period of three years from the date of joining: Ministry of Information & Broadcasting pic.twitter.com/gT4P1fOrvY
— ANI (@ANI) May 6, 2026
परिचय
जानिए कौन हैं शशि शेखर वेम्पति
शशि शेखर भारत के प्रमुख मीडिया और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ हैं। उन्होंने प्रसार भारती के CEO पद पर अपने 5 साल का कार्यकाल पूरा किया है। उनकी अगुवाई में ऑल इंडिया रेडियो (AIR) और दूरदर्शन को आधुनिक बनाने पर जोर दिया गया। इससे पहले वह इंफोसिस और डिजिटल न्यूज स्टार्टअप 'नीति डिजिटल' से जुड़े थे। सार्वजनिक प्रसारण और डिजिटल नीति में उनके इसी योगदान को देखते हुए जनवरी, 2026 में उन्हें 'पद्म श्री' से सम्मानित किया गया था।
उम्मीद
प्रमाणन प्रक्रिया को पारदर्शी और संतुलित बनाने की उम्मीद
जाहिर है कि सेंसर बोर्ड, भारतीय सिनेमा में फिल्मों को प्रमाणित करने वाली सबसे बड़ी संस्था है। फिल्मों की किस्मत का फैसला करना बोर्ड के हाथ में होता है और यह सुनिश्चित करना होता है कि विषय सामाजिक रूप से संवेदनशील हो। बतौर नए अध्यक्ष, शशि शेखर से उम्मीद की जा रही है कि वह प्रमाणन प्रक्रिया को पारदर्शी और संतुलित बनाएंगे। उनके पास अब सितारों की फिल्मों को उनके विषय के आधार पर रेटिंग देने का अधिकार होगा।