सायली सर्वे कौन हैं, जिन्होंने मुस्लिम पति पर लगाए गंभीर आरोप? हिंदू धर्म में की वापसी
क्या है खबर?
मिस इंडिया अर्थ 2019 का खिताब अपने नाम करने वालीं सायली सर्वे अचानक से चर्चा में आ गई हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने मुस्लिम पति आतिफ तासे पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। यही नहीं, अपनी शादीशुदा जिंदगी में लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करने के बाद सायली ने हिंदू धर्म में वापसी कर ली है। उन्होंने अपना नाम बदलकर आद्या सर्वे रख लिया है।
परिचय
जानिए कौन हैं सायली सर्वे
मुंबई में जन्मी और पुणे में पली-बढ़ी सायली, पेशे से मॉडल हैं जिन्होंने मिस इंडिया अर्थ 2019 का खिताब जीता था। उनके पास विमानन में मास्टर डिग्री है, जैसा कि 'मिसेज इंडिया अर्थ डॉटकॉम' पर उनकी प्रोफाइल में बताया गया है। साल 2019 में, सायली ने अपने माता-पिता के विरुद्ध जाकर पुणे के व्यवसायी आतिफ तासे से शादी कर ली थी। शादी के बाद उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाते हुए अपना नाम बदलकर अतीजा तासे रख लिया था।
खुलासा
पति की प्रताड़ना का किया खुलासा
हालिया बातचीत के दौरान सायली ने कहा, "आतिफ से शादी करना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी।" उन्होंने पति पर आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के कुछ वक्त बाद से ही उन्हें प्रताड़ित किया गया। उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया था। सायली ने आगे बताया कि उन्होंने कई बार पुलिस से संपर्क की कोशिश की, लेकिन मदद नहीं मिल पाई। उन्होंने बताया कि हिंदुत्व संगठनों के समर्थन से, उन्होंने अपने मूल धर्म में लौटने का फैसला किया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Former Miss India Earth Sayali Surve married Atif in 2019 despite family opposition and & onverted to Islam, taking the name Ateeja. She’s alleging harassment and pressure to follow strict Islamic practices by her husband and his family. pic.twitter.com/45fpmyC3t6
— मधुमिता (@madhu_mita_) March 10, 2026