निकिता रावल कौन हैं, जिन्हें रेड कार्पेट पर महिला प्रशंसक ने किया जबरन किस? वीडियो वायरल
क्या है खबर?
एक हालिया रेड कार्पेट इवेंट में अभिनेत्री निकिता रावल के साथ चौंकाने वाली घटना घटी। सेल्फी लेने आई एक महिला प्रशंसक ने अचानक मीडिया और पैपराजी के सामने निकिता को होठों पर किस कर दिया। इस वाकये से स्तब्ध निकिता बुरी तरह चौंक गईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोग सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। कौन हैं निकिता रावल, आइए जानते हैं।
वीडियो
निकिता के साथ महिला फैन की शर्मनाक हरकत
एक हालिया इवेंट में निकिता रेड कार्पेट पर पैपराजी को पोज दे रही थीं, तभी एक महिला फैन उनके पास आई और उसने सेल्फी मांगी, जिसे अभिनेत्री ने मुस्कुराकर स्वीकार कर लिया।
वीडियो में वो महिला फैन पहले निकिता के गाल पर किस करती है, फिर उन्हें करीब खींचकर जबरन उनके होठों पर किस कर देती है। अचानक हुई इस हरकत से चौंकी निकिता ने खुद को बचाते हुए उसे पीछे धकेला और तुरंत अपने होठों पर हाथ रख लिया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए निकिता रावल का वीडियो
WTF just happened here 🤯👀
— Chota Don (@choga_don) August 8, 2026
Nikita Rawal was posing, her fan girl came took a selfie, kissed her on cheeks and then grabs her tightly, does a Lip kiss 🤯
She pulls back with a surprised expression, covering her mouth with full of embarrassment. Biggest oops moment for her life pic.twitter.com/RnIn2kVWhO
परिचय
अक्षय और अनिल कपूर की फिल्मों में भी काम कर चुकीं निकिता
निकिता रावल एक भारतीय अभिनेत्री और डांसर हैं, जिन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी काम किया है। मुंबई में जन्मी निकिता ने अपनी स्नातक की पढ़ाई मीठीबाई कॉलेज से पूरी की।
उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म 'मिस्टर हॉट मिस्टर कूल' से की थी। इसके अलावा वो अनिल कपूर के साथ 'ब्लैक एंड व्हाइट', अक्षय कुमार अभिनीत 'गरम मसाला', 'अम्मा की बोली' और 'क्यूट कमीना' जैसी कई चर्चित फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
समाज सेवा
'नशा मुक्त भारत' अभियान से भी जुड़ी हैं निकिता
निकिता साल 2012 से तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में भी सक्रिय हैं और अपने शानदार अभिनय के लिए अब तक 8 पुरस्कार जीत चुकी हैं।
निकिता सामाजिक कार्यों में भी आगे रहती हैं। वो सरकार के एक खास अभियान से जुड़ी हुई हैं, जिसे NDTV के लिए 'इनोसेंट वायरस फिल्म्स' ने बनाया है।
इस अभियान का मकसद लोगों को जागरूक करना है, ताकि पूरे देश से नशीली दवाओं (ड्रग्स) की बीमारी को खत्म करके भारत को 'नशा मुक्त' बनाया जा सके।
आगामी फिल्म
अरशद वारसी और चंकी पांडे के साथ इस फिल्म में नजर आएंगी निकिता
निकिता अब जल्द ही कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'रोटी, कपड़ा और रोमांस' में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अरशद वारसी और चंकी पांडे के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी।
ये एक मजेदार कॉमेडी फिल्म है, जो ये संदेश देती है कि जिंदगी में प्यार और रोमांस कितना जरूरी है। फिल्म में मुख्य किरदार निभाने के साथ-साथ निकिता एक बड़ा डांस नंबर भी करती नजर आएंगी।