'रणबीर कपूर का बहिष्कार करो', निकिता रावल ने 'रामायण' की कास्टिंग की क्यों की आलोचना?
अभिनेत्री निकिता रावल ने रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'रामायण' के बहिष्कार की अपील की है। इस फिल्म में रणबीर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं।
यह अपील रणबीर के उस बयान के बाद सामने आई है, जिसमें उन्होंने बीफ खाने की बात कही थी। निकिता का मानना है कि भगवान राम जैसे पूजनीय किरदार निभा रहे अभिनेता का ऐसा बयान देना सही नहीं है, क्योंकि इससे लोगों की भावनाएं आहत होती हैं।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में निकिता ने रणबीर की कास्टिंग पर सवाल उठाए और कहा कि उन्हें इस पर माफी मांगनी चाहिए।
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' कब होगी रिलीज?
निकिता रावल ने सोशल मीडिया पर लोगों से `बायकॉट रणबीर कपूर` हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए अपनी राय रखने की अपील की है।
उन्होंने कहा, 'और अगर उसे लगता है जरा सा भी कि उससे थोड़ी सी भी गलती हुई है, तो इस किरदार के पहले या बाद में जो लोगों को चोट पहुंची है, उनसे माफी मांगे और कह दे कि गलती हुई।'
बता दें कि 'रामायण: पार्ट 1' का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। इस फिल्म में साई पल्लवी सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे।
यह फिल्म दिवाली 2026 में रिलीज होगी, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में आएगा।