कंटेंट क्रिएटर सचिन अवस्थी कौन हैं, जिन्हें दक्षिण कोरिया में 38 घंटे तक 'कैद' में रखा?
क्या है खबर?
भारतीय कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर सचिन अवस्थी ने दक्षिण कोरिया में अपने साथ हुई बदसलूकी की दर्दनाक कहानी साझा की है। सचिन घूमने के लिए जेजू द्वीप गए थे, लेकिन वहां के अधिकारियों ने उन्हें एंट्री देने के बजाय 38 घंटे तक एक जेल जैसे एक कमरे में कैद रखा। सचिन का आरोप है कि उन्हें वहां न तो धूप देखने को मिली और ना ही सही खाना दिया गया। आइए जानें कौन हैं सचिन और क्या हुआ उनके साथ।
आपबीती
जेजू आइलैंड ट्रिप बनी डरावना सपना
सचिन और उनके साथी दक्षिण कोरिया के जेजू द्वीप घूमने गए थे, लेकिन वहां पहुंचते ही उनकी यात्रा बुरे सपने में बदल गई। सचिन का दावा है कि साउथ कोरियाई इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें एंट्री देने से मना कर दिया और बिना कोई ठोस कारण बताए हिरासत केंद्र में भेज दिया। सचिन ने इस जगह की तुलना एक जेल से की, जहां न तो सूरज की रोशनी थी और ना ही बाहर की दुनिया से संपर्क करने का कोई जरिया।
वाकया
38 घंटे की हिरासत का दर्द
सचिन ने अपने सोशल मीडिया पाेस्ट में लिखा, 'दक्षिण कोरिया (जेजू द्वीप) और चीन में 38 घंटे तक हमें हिरासत में रखा गया। हम बड़े उत्साह के साथ जेजू द्वीप पहुंचे थे, लेकिन वहां पहुंचने के कुछ ही घंटों के भीतर सब कुछ बदल गया और हमारी खुशियां डर में बदल गईं। हमें अधिकारियों ने एंट्री देने से मना कर दिया और फिर एक हिरासत क्षेत्र में ले जाया गया। हमें बिना वजह बताए बस इंतजार करने को कहा गया।'
ट्विटर पोस्ट
सचिन अवस्थी ने साझा किया ये वीडियो
सचिन अवस्थी ने सुनाई आपबीती pic.twitter.com/HsOv546zBE
— Nehasharmanewsbytes (@nehuvk) February 22, 2026
हालत
हिरासत में बेहाल सचिन, हर कदम पर पुलिस
सचिन ने बताया कि उन्हें जेल जैसा खाना दिया गया। फोन तक नहीं करने दिया गया। यहां तक कि जब वो चीन के रास्ते वापस लौट रहे थे, तब भी उन पर अपराधियों की तरह कड़ी निगरानी रखी गई और वॉशरूम जाने तक के लिए पुलिस उनके साथ जा रही थी। हमारे साथ अपराधी की तरह बर्ताव किया गया। सचिन ने आरोप लगाया कि उन्हें बहुत महंगी वापसी की टिकट खरीदने के लिए भी मजबूर किया गया।"
ट्विटर पोस्ट
सचिन अवस्थी ने सोशल मीडिया पर सुनाई आपबीती
सचिन अवस्थी ने शेयर किया ये वीडियो pic.twitter.com/FR3PWNLTfO
— Nehasharmanewsbytes (@nehuvk) February 22, 2026
परिचय
कॉमेडी से ट्रैवल तक, सचिन अवस्थी की डिजिटल दुनिया का सफर
सचिन अवस्थी एक लोकप्रिय भारतीय यूट्यूबर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्हें मुख्य रूप से उनके मजेदार कॉमेडी वीडियो, पैरोडी और सामाजिक विषयों पर कटाक्ष भरे वीडियो के लिए जाना जाता है। शुरुआत में उन्हें अपने पॉइंट-ऑफ-व्यू वीडियो के लिए लोकप्रियता मिली, जिसमें वो भारतीय परिवारों की रोजमर्रा की जिंदगी और सामाजिक प्रवृत्तियों को मजाकिया अंदाज में दिखाते थे। पिछले कुछ सालों से वो ट्रैवल व्लॉग्स भी बना रहे हैं। यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर सचिन के लाखों फॉलोअर्स हैं।