'हीरोज' की अभिनेत्री हेडेन पैनेटीयर कौन थीं, जिनका 36 साल की उम्र में हुआ निधन?
क्या है खबर?
हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हेडेन पैनेटीयर अब नहीं रहीं। उनका 36 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस दुखद खबर की पुष्टि उनके पिता, स्किप पैनेटियर द्वारा एक बयान में की गई, जिससे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई। हालांकि, मौत की वजह अब तक सामने नहीं आई है।। अभिनेत्री के फैंस भी सदमे में हैं, क्योंकि हेडेन अपने 37वें जन्मदिन (21 अगस्त, 2026) से सिर्फ 5 दिन पहले दुनिया छोड़कर हमेशा के लिए चली गईं।
पुष्टि
हेडेन के निधन पर पिता ने जताया दुख
ABC न्यूज को दिए बयान में, स्किप ने अपनी बेटी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, "बड़े दुख के साथ हम अपनी प्रिय हेडेन के निधन की दुखद खबर साझा कर रहे हैं। वह एक अद्भुत व्यक्तित्व और एक ऐसी शक्ति थीं, जिन्होंने अपने जानने वाले सभी लोगों और उन्हें स्क्रीन पर देखने वाले लाखों लोगों को खूब प्यार और आनंद दिया। हमारा परिवार इस असहनीय क्षति को समझने के लिए समय ले रहा है, इसलिए हमारी निजता का सम्मान करें।"
परिचय
जानिए कौन थीं अभिनेत्री हेडेन
21 अगस्त, 1989 को अमेरिका के पैलिसेड्स में जन्मीं हेडेन ने बतौर बाल कलाकार अभिनय शुरू किया था।
उन्हें साइंस-फिक्शन वेब सीरीज 'हीरोज' में 'क्लेयर बेनेट' का किरदार निभाकर खूब लोकप्रियता मिली। फिर उन्हें म्यूजिकल-ड्रामा 'नैशविले' में 'जूलियट बार्न्स' के किरदार में देखा गया।
वह 'रिमेंबर द टाइटन्स', 'स्क्रीम 4', 'आइस प्रिंसेस', 'आई लव यू, और 'रेजिंग हेलेन' जैसी फिल्मों का हिस्सा भी रही थीं।
इसके अलावा, उनकी किताब 'दिस इज मी- अ रेकनिंग' मई, 2026 में रिलीज हुई थी।