Page Loader
रियलिटी शो 'बिग बॉस OTT 3' में नजर आएंगी 'वड़ा पाव गर्ल', जानिए उनके बारे में 
'बिग बॉस OTT 3' में नजर आएंगी 'वड़ा पाव गर्ल' (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@chandrika.dixit)

रियलिटी शो 'बिग बॉस OTT 3' में नजर आएंगी 'वड़ा पाव गर्ल', जानिए उनके बारे में 

Jun 19, 2024
05:37 pm

क्या है खबर?

रियलिटी शो 'बिग बॉस OTT' के तीसरे सीजन का आगाज जल्द होने वाला है। अनिल कपूर इस शो की मेजबानी करने वाले हैं। अब निर्माताओं ने 'बिग बॉस OTT 3' की पहली प्रतियोगी पर मुहर लगा दी। वो और कोई नहीं, दिल्ली की प्रसिद्ध 'वड़ा पाव गर्ल' यानी चंद्रिका दीक्षित हैं। आपने उनके बहुत सारे वायरल वीडियो देखे होंगे, लेकिन सड़क पर वड़ा पाव का ठेला लगाने से लेकर यहां तक पहुंचने का सफर चंद्रिका के लिए आसान नहीं था।

चंद्रिका

हल्दीराम कंपनी में काम करती थीं चंद्रिका 

चंद्रिका पहले हल्दीराम कंपनी में काम करती थीं और उनके पति रैपिडो में। अपने पति की अनियमित काम के घंटों की नौकरी और बेटे के डेंगू बुखार से जूझने के कारण चंद्रिका ने अपनी नौकरी छोड़ने का फैसला किया। इस चुनौती भरे समय ने उन्हें खाना पकाने के अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया और उन्होंने दिल्ली के सैनिक विहार इलाके में फूड कार्ट का बिजनेस शुरू किया और जल्द 'वड़ा पाव गर्ल' बन गईं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

जानकारी

जानिए कब और कहां देख पाएंगे यह शो 

पिछले दोनों सीजन को सलमान खान ने होस्ट किया था, लेकिन इस बार 'बिग बॉस OTT' के तीसरे सीजन की मेजबानी सलमान नहीं, बल्कि अनिल करने वाले हैं। 'बिग बॉस OTT 3' का प्रीमियर 21 जून, 2024 से जियो सिनेमा पर होने जा रहा है।