Page Loader
रवीना टंडन की फिल्म 'पटना शुक्ला' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी अनुष्का कौशिक, जानिए उनके बारे में
कौन हैं अनुष्का कौशिक? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@reel_anushka)

रवीना टंडन की फिल्म 'पटना शुक्ला' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी अनुष्का कौशिक, जानिए उनके बारे में

Mar 13, 2024
04:54 pm

क्या है खबर?

इन दिनों रवीना टंडन अपनी फिल्म 'पटना शुक्ला' के प्रचार में व्यस्त हैं। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि रवीना पहली बार वकील की भूमिका में नजर आएंगी। 'पटना शुक्ला' सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि डिज्नी+ हॉटस्टार पर दस्तक देगी। इस फिल्म को आप 29 मार्च से देख सकते हैं। 11 मार्च को 'पटना शुक्ला' का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसके बाद से अभिनेत्री अनुष्का कौशिक चर्चा में आ गई हैं। आइए जानते हैं क्यों।

अनुष्का

सहारनपुर की रहने वाली हैं अनुष्का

'पटना शुक्ला' के जरिए अनुष्का बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में वह रिंकी कुमारी का किरदार निभा रही हैं। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर में अनुष्का की उम्दा अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है, जिसके चलते इस समय उनकी हर तरफ चर्चा हो रही है। बता दें, 23 वर्षीय अनुष्का उत्तर प्रदेश के छोटे से गांव सहारनपुर की रहने वाली हैं। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक था।

फिल्मी सफर 

ऐसा रहा अनुष्का का फिल्मी सफर 

अनुष्का पेशे से एक अभिनेत्री हैं। वह कई मिनी सीरीज और वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2018 में आई फिल्म 'एसपी चौहान: ए स्ट्रगलिंग मैन' के जरिए की थी। हालांकि, उन्हें पहचान वेब सीरीज 'क्रैश कोर्स' से मिली थी। अनुष्का 'घर वापसी' और 'महारानी' जैसी वेब सीरीज में भी मौजूदगी दर्ज करवा चुकी हैं। उन्हें आखिरी बार नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरी 2' में काजोल के साथ देखा गया था।