अंतरा बनर्जी कौन हैं, कपड़े उतारकर ट्रेन में RPF जवान पर किया रेजर से हमला? गिरफ्तार
क्या है खबर?
अरावली एक्सप्रेस से 12अगस्त को सूरत शूटिंग पर जा रहीं 31 वर्षीय मॉडल-अभिनेत्री अंतरा बनर्जी का स्लीपर टिकट होने के बावजूद रिजर्व्ड एसी कोच में बैठने पर विवाद हो गया। चेकिंग के दौरान TC और RPF कर्मियों के साथ उनकी कहासुनी इतनी बढ़ गई कि उन पर अधिकारियों के साथ हाथापाई करने, हंगामा मचाने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं अंतरा बनर्जी?
झगड़ा
यात्री से उलझीं अंतरा बनर्जी, TC और RPF तक पहुंची सीट खाली करने की जंग
फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, ये बवाल तब शुरू हुआ, जब ट्रेन की रिजर्व्ड सीट पर बैठी अंतरा से एक यात्री ने सीट खाली करने को कहा।
उनके इनकार करने पर यात्री ने टिकट कलेक्टर हरिकेश त्रिपाठी से शिकायत की, जिन्होंने RPF को सूचित किया।
ये पूरी घटना 12 अगस्त की रात करीब 9:30 से 10:50 बजे के बीच बोरीवली और डहानू स्टेशन के बीच अरावली एक्सप्रेस में घटी।
हंगामा
गाली-गलौज और जानलेवा हमला, बेकाबू हुईं अभिनेत्री
FIR के मुताबिक, सूचना मिलते ही RPF ASI यमिनीकांत मिश्रा और कांस्टेबल राजेश कुमार पहुंचे।
पुलिस का आरोप है कि अंतरा आक्रामक होकर गाली-गलौज करने लगीं। अधिकारी मिश्रा के मुताबिक, अभिनेत्री ने कपड़े उतार दिए और रेजर ब्लेड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस हंगामे के दौरान अंतरा खुद भी चोटिल हो गईं।
बवाल बढ़ता देख RPF कर्मियों ने स्थिति पर काबू पाने के लिए AC कोच के दरवाजे तुरंत बंद कर दिए।
मांग
कांच तोड़कर भागने की कोशिश, फिर मांगी गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, अंतरा ने शीशा तोड़कर भागने की कोशिश की, जिन्हें डहानू स्टेशन पर उतारकर GRP को सौंपा गया।
इस 1 घंटे के ड्रामे में ASI की वर्दी, फोन टूट गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक, AC टिकट न मिलने से भड़कीं अंतरा ने वकील या रिश्तेदारों से मदद लेने से इनकार कर सीधे गिरफ्तारी की मांग की।
13 अगस्त को हमला और गाली-गलौज की गंभीर धाराओं में FIR दर्ज हुई। बाद में नोटिस देकर उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।
परिचय
अंतरा बनर्जी कौन हैं?
अंतरा बनर्जी छोटे पर्दे के साथ-साथ बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। वो मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली हैं और पिछले कई वर्षों से मुंबई में रह रही हैं।
उन्होंने 'गुमराह', 'बढ़ो बहू', 'दिव्य दृष्टि', 'कसौटी जिंदगी की 2' और 'कवच 2' जैसे लोकप्रिय टीवी शो में काम किया है।
वो अक्षय कुमार की फिल्म 'द शौकीन्स' में अहम भूमिका निभा चुकी हैं। उन्हें 'ये है इंडिया' नाम की एक फिल्म में भी देखा गया है।