Page Loader
फिल्म 'बिन्नी एंड फैमिली' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहीं अंजिनी धवन कौन हैं?
कौन हैं अंजिनी धवन? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@anjinidhawan)

फिल्म 'बिन्नी एंड फैमिली' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहीं अंजिनी धवन कौन हैं?

Jul 29, 2024
03:14 pm

क्या है खबर?

पिछले कुछ समय से एकता कपूर फिल्म 'बिन्नी एंड फैमिली' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें पंकज कपूर और राजेश कुमार मुख्य भूमिका में होंगे। यह फिल्म इसलिए खास है, क्योंकि इसके जरिए 20 वर्षीय सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अंजिनी धवन अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। फिल्म से उनकी पहली झलक सामने आ चुकी है। इस वक्त वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आइए जानते हैं कि अंजिनी आखिर हैं कौन।

परिचय

वरुण धवन की भतीजी हैं अंजिनी

अंजिनी अभिनेता वरुण धवन की भतीजी हैं। वह सिद्धार्थ धवन और रीना धवन की बेटी है। अंजिनी का जन्म 4 अप्रैल, 2000 को दिल्ली में हुआ था। उनका एक भाई करण धवन भी है। अंजिनी ने बतौर सहायक फिल्म निर्देशक फिल्म 'कुली नंबर-1' से अपने करियर की शुरुआत की थी। यूं तो अंजिनी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 2.5 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

ट्विटर पोस्ट

फिल्म से पहली झलक आई सामने 

जानकारी

30 अगस्त को रिलीज होगी यह फिल्म

अंजिनी की पहली फिल्म 'बिन्नी एंड फैमिली' 30 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। शिवपुरी हिमानी और नमन त्रिपाठी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। एकता इस फिल्म का निर्माण महावीर जैन के साथ मिलकर कर रही हैं।