LOADING...
अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे कौन थीं, जिनका कैंसर से हुआ निधन? सलमान खान से था खास नाता
दिग्गज अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का निधन

अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे कौन थीं, जिनका कैंसर से हुआ निधन? सलमान खान से था खास नाता

Feb 18, 2026
10:47 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड से 17 फरवरी की रात एक दुखद खबर आई जिसके बाद गम के बादल छा गए। मशहूर दिग्गज अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे ने कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी उम्र 60 साल थी। परिवार की ओर से उनके निधन की पुष्टि की गई है। अभिनेत्री के फैंस और सह-कलाकार सोशल मीडिया पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए प्रवीणा के परिवार को मुश्किल वक्त से लड़ने का साहस दे रहे हैं।

परिचय

प्रवीणा ने सलमान खान संग किया था काम

1965 में जन्मीं प्रवीणा मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा थीं। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। इस दौरान उन्हें 'कुमकुम', 'करम अपना अपना', 'घर एक मंदिर' और 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' जैसे तमाम टीवी शोज में देखा गया। प्रवीणा को सबसे ज्यादा लोकप्रियता सलमान खान की फिल्म 'रेड्‌डी' से मिली। इसमें उन्होंने अभिनेता की मां शालू चौधरी का किरदार निभाया था और अपने दमदार अभिनय से फैंस का खूब ध्यान खींचा था।

फिल्में

इन फिल्मों और वेब सीरीज का रही थीं हिस्सा

प्रवीणा ने अक्षय कुमार की फिल्म 'गब्बर इज बैक' में छोटा लेकिन दमदार किरदार निभाया था। यही नहीं, उन्हें इरफान खान की फिल्म 'ब्लैकमेल', जॉन अब्राहम की फिल्म 'परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखरण' में भी देखा गया था। आखिरी बार इमरान हाशमी की सीरीज 'तस्करी' में नजर आई थीं, जो जनवरी, 2026 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इसके अलावा, प्रवीणा 2008 से सिने एवं टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) की सक्रिय सदस्य थीं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement