NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अंतरिक्ष की रहस्यमई दुनिया में दिलचस्पी है तो जरूर देखें ये रोचक हॉलीवुड फिल्में
    अगली खबर
    अंतरिक्ष की रहस्यमई दुनिया में दिलचस्पी है तो जरूर देखें ये रोचक हॉलीवुड फिल्में
    अंतरिक्ष पर आधारित हॉलीवुड फिल्में

    अंतरिक्ष की रहस्यमई दुनिया में दिलचस्पी है तो जरूर देखें ये रोचक हॉलीवुड फिल्में

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jul 14, 2023
    01:31 pm

    क्या है खबर?

    इन दिनों भारत समेत दुनियाभर की नजर ISRO के चंद्रयान-3 पर है। अगर चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चांद पर लैंड कर जाता है तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश होगा।

    मिशन के बहाने लोग अंतरिक्ष विज्ञान में खूब रुचि ले रहे हैं। अंतरिक्ष विज्ञान की बात करें तो बड़े पर्दे पर भी अंतरिक्ष की रहस्यमई कहानियों को खूब दिखाया गया है।

    आप भी इसमें दिलचस्पी रखते हैं तो आप अंतरिक्ष पर आधारित इन हॉलीवुड फिल्मों को अपना समय दे सकते हैं।

    #1

    'इंटरस्टेलर'

    रहस्यों से भरी यह फिल्म 2014 में आई थी। फिल्म में मनुष्यों के बसने के लिए एक नए ग्रह की खोज को दिखाया गया है, जिससे धरती पर जीवन की संभावना खत्म होने पर इंसान दूसरे ग्रह पर बस सकें।

    फिल्म स्पेस फ्लाइट, ब्लैक होल, रोबोट और तकनीक की करिश्माई दुनिया में ले जाती है। क्रिस्टफर नोलान की फिल्म में मैथ्यू मैककोनाघी, ऐनी हैथवे मुख्य भूमिका में हैं।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी सबटाइटल के साथ देखी जा सकती है।

    #2

    'ग्रैविटी'

    2013 में आई फिल्म 'ग्रैविटी' अंतरिक्ष पर आधारित बेहतरीन फिल्मों में से एक है।

    फिल्म दो वैज्ञानिकों की कहानी है, जो रिसर्च करने के लिए अंतरिक्ष में जाते हैं। रिसर्च के दौरान एक वैज्ञानिक स्पेस क्राफ्ट से बाहर गिर जाती हैं। क्या वह क्राफ्ट में वापस आ पाएंगी और धरती पर लैंड कर पाएंगी, इसी की रोचक कहानी है 'ग्रैविटी'।

    फिल्म में सैंड्रा बुलॉक और जॉर्ज क्लूनी मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म यूट्यूब पर हिंदी में मिल जाएगी।

    #3

    'द मार्शियन'

    'द मार्शियन' भी एक वैज्ञानिक के अंतरिक्ष में फंस जाने की कहानी है। इस बार फिल्म का मुख्य किरदार मंगल ग्रह पर फंसा हुआ है। उसकी टीम को लगता है कि वह मर चुका है और अब ऐसे में उसे अकेले ही अपनी जान बचानी है।

    उसके सामने ऐसी मुश्किलें आती हैं, जिनसे निकलना असंभव लगता है। इन मुश्किलों में उसकी समझदारी फिल्म को रोचक बनाए रखती है।

    यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर हिंदी में मौजूद है।

    #4

    'लाइफ'

    'लाइफ' एक बेहतरीन साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म कुछ अंतरिक्ष यात्रियों की कहानी है, जिसे मंगल ग्रह पर एक जीव मिलता है, जो बहुत ही चालाक है। वह इन यात्रियों को नुकसान भी पहुंचाना शुरू कर देता है।

    इन यात्रियों की उस जीव से दिलचस्प भिड़ंत की कहानी है 'लाइफ'।

    2017 में आई यह फिल्म साइंस फिक्शन प्रेमियों के बीच चर्चा में रही थी। इस फिल्म को आप MX प्लेयर पर हिंदी में देख सकते हैं।

    #5

    'प्रोमेथियोस'

    'प्रोमेथियोस' एक रहस्यमई स्पेसशिप पर आधारित है। फिल्म में कुछ वैज्ञानिकों को एक ग्रह पर रहस्यमई स्पेसशिप के बारे में पता चलता है और वे इसके रहस्यों को सुलझाने के लिए नकल पड़ते हैं। इन वैज्ञानिकों की खोज के साथ ही फिल्म दर्शकों को बेहतरीन रोमांच की दुनिया में ले जाती है। फिल्म के शानदार क्लाइमैक्स की दर्शकों ने खूब चर्चा की थी।

    रहस्यों से भरी इस फिल्म को आप यूट्यूब पर हिंदी में देख सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड फिल्में
    OTT प्लेटफॉर्म
    अंतरिक्ष

    ताज़ा खबरें

    OpenAI ने कोडेक्स AI टूल में जोड़ा इंटरनेट फीचर, यूजर्स को मिल सकेंगे और बेहतर समाधान OpenAI
    कक्षा निर्माण घोटाले में मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन से होगी पूछताछ, समन जारी मनीष सिसोदिया
    IPL 2025 में ये रहे 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' में नजर आएंगे ये कलाकार, जानिए किसे मिली कितनी फीस कमल हासन

    हॉलीवुड फिल्में

    मार्वल कॉमिक्स के जनक स्टेन ली के जीवन पर बन रही डॉक्यूमेंट्री, जन्मदिन पर हुआ ऐलान जन्मदिन विशेष
    अभिनेता जेरेमी रेनर हुए हादसे का शिकार, हालत स्थिर हॉलीवुड समाचार
    जेरेमी रेनर की हालत स्थिर, सर्जरी के बाद ICU में भर्ती हैं हॉलीवुड स्टार हॉलीवुड के सितारे
    जेरेमी रेनर ने सर्जरी के बाद साझा की पहली तस्वीर, चेहरे पर दिखे चोट के निशान हॉलीवुड समाचार

    OTT प्लेटफॉर्म

    'विक्रम वेधा' से लेकर 'IB 71', इस वीकेंड आ रही हैं ये फिल्में और वेब सीरीज बॉलीवुड समाचार
    रानी मुखर्जी की 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' OTT पर देखें, इस प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज रानी मुखर्जी
    'कटहल' से 'कच्चे लिंबू' तक, इस हफ्ते OTT पर मिलेगा मनोरंजन का पूरा डोज वेब सीरीज
    सलमान खान ने 5 साल के लिए OTT प्लेटफॉर्म के साथ की करोड़ों रुपये की डील सलमान खान

    अंतरिक्ष

    आज पृथ्वी से टकरा सकता है M-श्रेणी सोलर फ्लेयर, NOAA ने जारी किया अलर्ट सौर तूफान
    पृथ्वी की ओर बढ़ रहा विमान के आकार का एस्टेरॉयड, नासा ने जारी किया अलर्ट  एस्ट्रोयड
    आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा 180 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, अलर्ट पर अंतरिक्ष एजेंसियां  नासा
    भारत आर्टेमिस समझौते से जुड़ने वाला 26वां देश बना, ISS पर अंतरिक्ष यात्री भेजेंगे भारत-अमेरिका अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025