Loading...
आयुष्मान-शरवरी की फिल्म की OTT रिलीज पर बड़ा अपडेट, सिनेमाघरों में आने से पहले चर्चा तेज
'ये प्रेम मोल लिया' का OTT रिलीज

आयुष्मान-शरवरी की फिल्म की OTT रिलीज पर बड़ा अपडेट, सिनेमाघरों में आने से पहले चर्चा तेज

लेखन सयाली
Nov 21, 2026
04:52 pm

क्या है खबर?

आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की नई रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस बीच प्रशंसकों के मन में सवाल उठ रहा था कि वे इस फिल्म को किस OTT प्लेटफार्म पर देख सकेंगे। सूरज बड़जात्या की इस फिल्म के OTT रिलीज से जुड़ी जानकारी अब सामने आ गई है। यह फिल्म सिनेमाघरों में अपना प्रदर्शन पूरा करने के बाद 'अमेजन प्राइम वीडियो' पर रिलीज होगी।

फिल्म

OTT पर कब आ सकती है ये फिल्म?

'ये प्रेम मोल लिया' के आधिकारिक पोस्टरों पर इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का नाम लिखा गया है। हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक OTT रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की है।

इसके सिनेमाघरों में रिलीज होने के 45-60 दिनों बाद इसके डिजिटल प्रीमियर की उम्मीद लगाई जा रही है। इस फिल्म में आयुष्मान ने प्रेम मिश्रा की भूमिका निभाई है, जबकि शरवरी ने पूर्वा सोलंकी का किरदार निभाया है।

आयुष्मान ने प्रेम के किरदार को 'ग्रीन फ्लैग' बताया है।

प्रेम

'प्रेम' के किरदार पर क्या बोले आयुष्मान?

t2online से बात करते हुए आयुष्मान ने सूरज बड़जात्या की फिल्म में 'प्रेम' का किरदार निभाने की जिम्मेदारी पर बात की। उन्होंने कहा, "मेरे लिए और असल में हर किसी के लिए, प्रेम एक अच्छा और भरोसेमंद लड़काहै। वो एक नेक इंसान है, जो अपने पार्टनर और अपने परिवार से बहुत प्यार करता है।"

आयुष्मान ने ये भी कहा कि 'प्रेम' का रोल करना एक बड़ी जिम्मेदारी है और उनके मुताबिक सलमान खान ही सबसे परफेक्ट 'प्रेम' हैं।

ADVERTISEMENT