NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / गोल्डन ग्लोब भारतीय फिल्म जगत के लिए कब-कब रहा खास, इन फिल्मों ने रचा है इतिहास
    अगली खबर
    गोल्डन ग्लोब भारतीय फिल्म जगत के लिए कब-कब रहा खास, इन फिल्मों ने रचा है इतिहास
    जब गोल्डन ग्लोब में भारत का रहा जलवा

    गोल्डन ग्लोब भारतीय फिल्म जगत के लिए कब-कब रहा खास, इन फिल्मों ने रचा है इतिहास

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 06, 2024
    01:30 pm

    क्या है खबर?

    दुनियाभर के फिल्म प्रशंसकों की निगाहें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स, 2024 पर हैं। 7 जनवरी (भारतीय समयानुसार, 8 जनवरी) को होने वाले इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में दुनियाभर की फिल्मी हस्तियां शिरकत करती हैं।

    भारतीय प्रशंसकों की भी इस कार्यक्रम में खासा दिलचस्पी होती है। सिर्फ प्रशंसक ही नहीं, बल्कि भारतीय कलाकार भी कई बार इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन कर चुके हैं।

    आइए गोल्डन ग्लोब में भारतीय उपलब्धियों पर एक नजर डालते हैं।

    दो आंखें बारह हाथ

    'दो आंखें बारह हाथ' को पहली बार मिला था नामांकन

    भारत का गोल्डन ग्लोब से रिश्ता 1957 में शुरू हुआ था।

    उस साल वी शांताराम की फिल्म 'दो आंखें बारह हाथ' गोल्डन ग्लोब के लिए नामांकित होने वाली पहली फिल्म बनी थी। करीब 7 दशक पहले किसी भारतीय फिल्म या निर्देशक के लिए यह एक सपने जैसा था।

    ऐसे में नामांकन पाकर इस फिल्म ने इतिहास रचा था।

    यह कॉमेडी क्राइम ड्रामा फिल्म बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी सराही गई थी।

    गांधी

    'गांधी' को कई श्रेणियों में मिला पुरस्कार

    इसके बाद 1983 में रिचर्ड एटनबर्ग की 'गांधी' ने कई श्रेणियों में नामांकन हासिल किया था।

    इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, स्क्रीनप्ले, नया कलाकार, निर्देशक की श्रेणी में नामांकिन हासिल किया था। फिल्म ने सिर्फ नामांकन ही नहीं, बल्कि इन सभी श्रेणियों में पुरस्कार भी अपने नाम किए थे।

    इसने कई श्रेणियों में ऑस्कर भी जीता था।

    इनके अलावा BAFTA, ग्रैमी समेत कई प्रतिष्ठित अंतरारष्ट्रीय समारोहों में फिल्म छाई रही थी।

    एआर रहमान 

    2009 में एआर रहमान ने लहराया परचम

    एआर रहमान भारत के सबसे सम्मानित संगीतकारों में से एक हैं। वह दुनियाभर में भारत और भारतीय संगीत का परचम लहरा चुके हैं।

    2009 में फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' के संगीत के लिए उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया था।

    इसके बाद रहमान और फिल्म के संगीत की धूम ऑस्कर में भी देखने को मिली थी। फिल्म के गाने 'जय हो' के लिए रहमान ने ऑस्कर अपने नाम किया था।

    नाटू-नाटू

    'नाटू-नाटू' की रही धूम

    भारतीय संगीतकार एमएम कीरवानी ने 2023 में यहां इतिहास रचा था। 'RRR' फिल्म के गाने 'नाटू-नाटू' ने बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड अपने नाम किया था।

    'नाटू-नाटू' गोल्डन ग्लोब जीतने वाला पहला एशियाई गाना बन गया था। पुरस्कार समारोह में शिरकत करने के लिए एसएस राजामौली, कीरावानी, रामचरण और जूनियर NTR खुद कैलिफॉर्निया पहुंचे हुए थे।

    इस गाने ने भी गोल्डन ग्लोब के बाद ऑस्कर भारत की झोली में डाल दिया था।

    प्रसारण 

    कब और कहां देखें गोल्डन ग्लोब, 2024?

    गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2024 का आयोजन अमेरिका में 7 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन बेवर्ली हिल्स स्थित बेवर्ली हिल्टन होटल में होगा।

    समारोह का सीधा प्रसारण अमेरिका में CBS पर रात 8 बजे/शाम 5 बजे होगा।

    अवार्ड शो देखने के लिए उत्सुक लोगों के लिए CBS अपने ऐप और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म 'पैरामाउंट+' पर भी इसकी स्ट्रीमिंग का एैलान किया है।

    भारत में दर्शक पुरस्कार समारोह 8 जनवरी को सुबह 6.30 बजे लायंसगेट प्ले पर देख सकते हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    गोल्डन ग्लोब ऑस्कर के बाद दूसरा सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार है। इसका आयोजन हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन करता है। इसका उद्देश्य मनोरंजन जगत में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान करना है। पहली बार गोल्डन ग्लोब का आयोजन लॉस ऐंजलिस में 1944 में हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गोल्डन ग्लोब अवार्ड
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    कार के वाइपर का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान  कार
    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म

    गोल्डन ग्लोब अवार्ड

    गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड की नामांकन सूची जारी, बेस्ट एक्ट्रेस में लेडी गागा का भी नाम हॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर के बाद गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स पर भी पड़ी कोरोना की मार, जानिए कब होंगे आयोजित हॉलीवुड समाचार
    हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने पहली बार जीता गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड हॉलीवुड समाचार
    'RRR' को गोल्डन ग्लोब्स में मिला नॉमिनेशन, नाराज शेखर कपूर ने पूछा ये सवाल एसएस राजामौली

    मनोरंजन

    आयुष्मान खुराना ने 2023 को बताया बॉलीवुड के लिए शानदार, बोले- तरक्की कर रहा हिंदी सिनेमा आयुष्मान खुराना
    इस वीकेंड OTT पर परिवार के साथ उठाएं इन फिल्मों का लुत्फ, मिलेगा भरपूर मजा OTT प्लेटफॉर्म
    'सालार' से पहले इन फिल्मों में दिखा प्रभास का जबरदस्त एक्शन अवतार  प्रभास
    मीरा चोपड़ा बोलीं- आगे बढ़ने के लिए बहन प्रियंका चोपड़ा के नाम का नहीं करना इस्तेमाल बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025