विलय की चिंताओं को लेकर राइटर्स गिल्ड ने पैरामाउंट पर किया मुकदमा, जानें क्या है पूरा मामला?
राइटर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका (WGA) ने पैरामाउंट के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। उनका मकसद है कि 1,057 करोड़ के इस विलय को रोका जाए। WGA का कहना है कि अगर यह सौदा होता है, तो लेखकों के लिए हालात और मुश्किल हो जाएंगे।
कम कंपनियों का मतलब होगा कम मुकाबला, जिससे लेखकों को कम पैसे और कम नौकरियां मिल सकती हें। इतना ही नहीं, कैलिफोर्निया समेत 11 अन्य राज्यों ने भी इस विलय के खिलाफ आवाज उठाई है।
पैरामाउंट का कहना है कि विलय से हॉलीवुड को मिलेगा बढ़ावा
दूसरी ओर, WGA का तर्क है कि जब बड़ी कंपनियां मिलती हें, तो लेखकों की मोलभाव करने की शक्ति कम हो जाती है। वे याद दिलाते हें कि कैसे पेंगुइन रैंडम हाउस और साइमन एंड शूस्टर के सौदे को भी ऐसी ही चिंताओं के चलते रोका गया था।
वहीं, पैरामाउंट का दावा है कि यह विलय हॉलीवुड के लिए फायदेमंद होगा। उनका कहना है कि इससे सिनेमाघरों में ज्यादा फिल्में रिलीज होंगी।
अपनी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी का हवाला देते हुए, पैरामाउंट ने कहा है कि वे अब भी अच्छी और बड़ी कहानियों में पैसा लगाने को तैयार हें।