LOADING...
'वेलकम 3' रिव्यू: अक्षय कुमार और पुरानी पलटन ने धमाल किया या निराश? जनता ने बताया

'वेलकम 3' रिव्यू: अक्षय कुमार और पुरानी पलटन ने धमाल किया या निराश? जनता ने बताया

Jun 26, 2026
02:30 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार अभिनीत 'वेलकम टू द जंगल' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। आखिरकार ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दर्शकों की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। कुछ फिल्म के कलाकारों की कॉमिक टाइमिंग की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ केवल अक्षय की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। आइए जानते हैं फिल्म देखने के बाद जनता जनार्दन क्या कह रही है।

सराहना

सिनेमाघरों में लौटने लगा पुराना बॉलीवुड

सिनेमाघरों से 'वेलकम टू द जंगल' देखकर निकले दर्शकों का कहना है कि ये फिल्म हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देने वाली है, जो पुराने बॉलीवुड के मजेदार सिनेमा की याद दिलाती है। जनता के मुताबिक, इसमें कॉमेडी, एक्शन और नॉन-स्टॉप पागलपन का ऐसा तड़का है कि पूरे परिवार के साथ इसे सिनेमाघर में देखने का मजा दोगुना हो जाता है। लोग लिख रहे हैं कि फिल्म की रफ्तार और इसके मजेदार डायलॉग्स एक पल के लिए भी बोर नहीं होने देते।

एक्टिंग

चला पुरानी पलटन का जादू

अक्षय को अपनी पुरानी फॉर्म में देखकर फैंस बेहद खुश हैं और उनकी कॉमिक टाइमिंग की जमकर तारीफ हो रही है। लोग सुनील शेट्टी के काम को एक सुखद सरप्राइज बता रहे हैं, जबकि परेश रावल, जॉनी लीवर और राजपाल यादव की पलटन ने भी लोगों को खूब हंसाया है। सोशल मीडिया पर जनता जिस बात से सबसे ज्यादा भावुक और खुश है, वो है बड़े पर्दे पर सालों बाद अक्षय-सुनील और अक्षय-रवीना टंडन की जोड़ी को एक साथ देखना।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

'वेलकम टू द जंगल' देख झूम उठी जनता

Advertisement

पागलपन

2 घंटे 45 मिनट का नॉन-स्टॉप पागलपन

एक यूजर ने लिखा, 'वेलकम 3 देखी, जो 2 घंटे 45 मिनट की एकदम जबरदस्त और हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देने वाली फिल्म है। इतनी बड़ी स्टारकास्ट को निर्देशित करने के लिए अहमद खान तारीफ के हकदार हैं। उधर दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल भी दर्शकों से खूब वाहवाही लूट रही हैं।' एक कमेंट है, 'वेलकम टू द जंगल' साबित करती है कि अगर अक्षय, परेश, राजपाल और जॉनी लीवर जैसे धुरंधर साथ हों तो फिल्म की स्क्रिप्ट कोई मायने नहीं रखती।'

ट्विटर पोस्ट

लोगों को खूब हंसा रही फिल्म

आकर्षण

अक्षय की दमदार मौजूदगी बनी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत

अक्षय कुमार ने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से एक बार फिर साबित कर दिया कि वह कॉमेडी के बेताज बादशाह हैं। दर्शकों का कहना है कि उनकी दमदार मौजूदगी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है। मजेदार डायलॉग्स, जबरदस्त कन्फ्यूजन और पुराने सितारों की वापसी मनोरंजन को दोगुना कर देती है। इस बार का जंगल एडवेंचर भी ताजगी लाता है। कुल मिलाकर दर्शकों के मुताबिक ये एक हल्की-फुल्की, हंसाने वाली और तनाव दूर करने वाली फैमिली एंटरटेनर है।

Advertisement