'वेलकम टू ज जंगल' के इन दृश्यों पर सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची, मिला ये प्रमाणपत्र
क्या है खबर?
अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू ज जंगल' की रिलीज में एक हफ्ते से भी कम समय बचा है। इस कॉमेडी ड्रामा की एडवांस बुकिंग 23 जून से शुरू होगी, उससे पहले निर्माताओं ने फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के हवाले किया। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, CBFC ने फिल्म में 14 बदलावों का अनुरोध करते हुए आपत्तिजनक दृश्यों और संवादों पर जमकर कैंची चलाई है। आइए जानते हैं कि बोर्ड ने कौन-कौन से बदलाव किए हैं।
अदला-बदली
फिल्म के संवादों को दूसरे शब्दों से बदला गया
सेंसर बोर्ड ने फिल्म में मौजूद 'काला पैदा हुआ है, कोयला है' संवाद को 'सादा पैदा हुआ है, नमूना हुआ है' से बदला है। 'स्क्रूड' शब्द को उपयुक्त शब्द से बदला गया है। 'अजरुद्दीन' शब्द को 'अल्लाउद्दीन', 'गोरखा रेजिमेंट' को 'तुम आर्मी से हो?' और 'ऑफिसर' और 'सर' से बदला गया है। 'ना दिया' शब्द वाले 10 सेकंड के दृश्य को हटाने को कहा है। गाने में मौजूद कामुक बिकिनी और क्लोज-अप दृश्यों को नए दृश्यों से बदला गया है।
प्रमाणन
16 साल के कम उम्र वालों के लिए नहीं अक्षय की फिल्म
रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस के कामुक दृश्यों को हटाने का जिक्र भी है। आखिर में, अश्लील हाथ के इशारों वाले दृश्यों की जगह विंदू दारा सिंह का क्लोज-अप शॉट लगाया गया है। इन सभी बदलावों के बाद, 'वेलकम टू ज जंगल' को U/A 16+ प्रमाणपत्र दिया गया है। इसके अनुसार फिल्म की अवधि 164.50 मिनट यानी, 2 घंटे, 44 मिनट और 50 सेकंड लंबी है। फिल्म 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।