LOADING...
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में गिरावट जारी, 100 करोड़ कमाने से अब इतनी दूर
तजा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानें

'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में गिरावट जारी, 100 करोड़ कमाने से अब इतनी दूर

Jul 03, 2026
09:31 am

क्या है खबर?

अक्षय कुमार की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज का एक सप्ताह पूरा कर लिया है। वीकेंड पर धाकड़ शुरुआत करने वाली यह फिल्म दिन पर दिन गिरावट का सामना कर रही है। जहां आमतौर पर फिल्में घरेलू स्तर पर 4 से 5 दिनों में 100 करोड़ रुपये के क्लब में दाखिल हो जाती हैं, वहीं इस फिल्म को यह उपलब्धि हासिल करने में समय लगा रहा है। आइए जानते हैं फिल्म का ताजा कलेक्शन।

कमाई

'वेलकम टू द जंगल' ने अब तक कर ली इतनी कमाई

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन, यानी गुरुवार को 5.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। 6वें दिन इसने 6.15 करोड़ और 5वें दिन 9.25 करोड़ कमाए, जबकि चौथे दिन का कलेक्शन 8.50 करोड़ रुपये था। इस तरह, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 92.90 करोड़ रुपये का नेट कारोबार किया है। 100 करोड़ के क्लब में दाखिल होने के लिए 'वेलकम टू द जंगल' को सिनेमाघरों में ज्यादा मशक्कत करनी होगी।

फिल्म

विदेशो में कमाई भी पड़ने लगी धीमी

विदेशों में फिल्म ने 7वें दिन 1.50 करोड़ रुपये कमाए, जिससे कुल विदेशी कमाई 26.45 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं वैश्विक कुल कलेक्शन अब तक 137.07 करोड़ रुपये हो पाया है। अब सारी उम्मीदें वीकेंड पर टिकी हैं, जिससे फिल्म को छुट्‌टी का फायदा मिलने की संभावना है। हालांकि, मुश्किलें बढ़ाने आलिया भट्‌ट की फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को आ चुकी है। 'वेलकम टू द जंगल' में सुनील शेट्‌टी, दिशा पाटनी और परेश रावल समेत कई सितारे हैं।

Advertisement