LOADING...
कृति सैनन का शादी के सवाल पर चढ़ा पारा, बोलीं- क्या आप मोहल्ले की चाची हैं?
कृति सैनन कब करेंगी शादी? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@kritisanon)

कृति सैनन का शादी के सवाल पर चढ़ा पारा, बोलीं- क्या आप मोहल्ले की चाची हैं?

Mar 28, 2026
11:35 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन ने अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया और खबरों में चल रही चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने स्पष्ट किया कि वो शादी के बंधन में कब बंधेंगी। कृति ने उन लोगों को आड़े हाथों लिया, जो लगातार उन पर शादी के लिए दबाव बना रहे हैं। उन्होंने होस्ट की तुलना भी 'टोका-टाकी करने वाली चाची' से कर डाली, जो उनके निजी जीवन में जरूरत से ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं।

शादी

शादी के सवाल पर नाराज हो गईं कृति

कृतिऔर कबीर बहिया के कथित रिश्ते की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि, दोनों ने कभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की, लेकिन उनकी साथ में वायरल होती तस्वीरें और छुटि्टयों की झलकियां इन चर्चाओं को हवा देती रहती हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान जब कृति से उनकी शादी की योजना के बारे में पूछा गया तो अभिनेत्री इस सवाल पर हैरान और नाराज हो गईं।

पलटवार

दिया करारा जवाब

'टाइम्स नाउ समिट 2026' के दौरान जब होस्ट ने उनकी बहन नुपुर सैनन की शादी का हवाला देते हुए घुमा-फिराकर कृति से पूछा, "क्या हम जल्द ही आपकी बहन के वीडियो किसी और इवेंट (आपकी शादी) से वायरल होते देख सकते हैं? तो कृति ने पलटकर कहा, "मतलब? क्या आप इस समय उन 'चाचीजी' की तरह व्यवहार कर रहे हैं जो पूछती हैं कि मेरी शादी कब है? छोड़ो भी यार! जिंदगी में शादी के अलावा भी बहुत कुछ है।"

Advertisement

दो टूक

जब मन होगा, तब करूंगी शादी

जब कृति से पूछा गया कि क्या उनकी शादी जल्द ही होने वाली है तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, "मुझे नहीं पता। मेरा मतलब है, मैं तब शादी करूंगी, जब मेरा वाकई शादी करने का मन होगा और मुझे कोई जल्दबाजी नहीं है।" कृति ने साफ कर दिया है कि वह किसी सामाजिक दबाव में आकर फैसला नहीं लेंगी। उन्होंने कहा कि शादी एक व्यक्तिगत निर्णय है और वह तभी इस बंधन में बंधेंगी जब उनका दिल गवाही देगा।

Advertisement

बयान

नेपोटिज्म पर कृति बोलीं- धैर्य ही असली ताकत

कृति ने बातचीत के दौरान नेपोटिज्म पर भी बात की। उन्होंने कहा कि नेपोटिज्म हर क्षेत्र में है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में यह ज्यादा दिखाई देता है। उन्होंने स्वीकार किया कि बाहरी व्यक्ति होने के नाते मनचाहे अवसर मिलने में समय लग सकता है, लेकिन कड़ी मेहनत और धैर्य से मंजिल मिल ही जाती है। उनका मानना है कि खुद को बेहतर बनाते रहना और हार न मानना ही लंबी रेस का घोड़ा बनाता है।

जानकारी

इस फिल्म में नजर आएंगी कृति

काम के मोर्चे पर बात करें तो कृति जल्द ही फिल्म 'कॉकटेल 2' में नजर आएंगी। इसमें वो शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन साझा करती दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं, जबकि निर्माता मैडॉक फिल्म्स वाले दिनेश विजान हैं।

Advertisement