NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जयंती विशेष: इन सदाबहार फिल्मों में देखें ऋषि कपूर का उम्दा प्रदर्शन, OTT पर उठाएं लुत्फ
    अगली खबर
    जयंती विशेष: इन सदाबहार फिल्मों में देखें ऋषि कपूर का उम्दा प्रदर्शन, OTT पर उठाएं लुत्फ
    ऋषि कपूर के करियर की शानदार फिल्में

    जयंती विशेष: इन सदाबहार फिल्मों में देखें ऋषि कपूर का उम्दा प्रदर्शन, OTT पर उठाएं लुत्फ

    लेखन मेघा
    Sep 04, 2023
    07:00 am

    क्या है खबर?

    भारतीय सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार अभिनेता ऋषि कपूर की आज जयंती है।

    4 सितंबर, 1952 को बॉलीवुड के सबसे बड़े खानदान और फिल्मों के 'शो मैन' राज कपूर के घर जन्मे ऋषि ने बचपन में ही अभिनय का दामन थाम लिया था।

    फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से बतौर बाल कलाकार अपना सफर शुरू करने वाले ऋषि 80 के दौर के सबसे चर्चित रोमांटिक हीरो थे।

    आइए OTT पर मौजूद ऋषि की कुछ सदाबहार फिल्मों पर नजर डालते हैं।

    #1

    'बॉबी'

    ऋषि ने भले ही 'मेरा नाम जोकर' से बॉलीवुड में कदम रखा हो, लेकिन बतौर मुख्य अभिनेता उनकी पहली फिल्म 1973 में रिलीज हुई 'बॉबी' थी।

    राज कपूर ने ऋषि को 'बॉबी' से लॉन्च किया था, जिसमें उनके साथ डिंपल कपाड़िया नजर आई थीं।

    ऋषि और डिंपल की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था और ऐसे में पहली ही फिल्म से अभिनेता रातोंरात स्टार बन गए थे।

    इस फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।

    #2

    'अमर अकबर एंथनी'

    1977 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली 'अमर अकबर एंथनी' में अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना और ऋषि मुख्य भूमिकाओं में थे।

    यह फिल्म ऋषि की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार है, जिसमें उन्होंने अकबर का किरदार निभाया था। फिल्म का गाना 'पर्दा है पर्दा' काफी हिट हुआ था।

    मन्नू देसाई के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता के साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।

    इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

    #3

    'हम किसी से कम नहीं'

    1977 में आई फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' भी ऋषि की बेहतरीन फिल्मों की सूची में शुमार है।

    सिर पर टोपी और हाथ में ट्रम्पेट लिए ऋषि का गाना 'बचना ऐ हसीनो' इसी फिल्म से है, जिसके जरिए उस जमाने में उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई थी।

    नासिर हुसैन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऋषि के साथ काजल किरण, तारिक और जीनत अमान नजर आए थे।

    यह फिल्म ZEE5 पर मौजूद है।

    #4

    'कर्ज'

    प्यार में धोखा खाए इंसान के पुनर्जन्म की दास्तां फिल्मी पर्दे पर पेश करती 'कर्ज' ऋषि की हिट फिल्मों में से एक है।

    सुभाष घई द्वारा निर्देशित इस फिल्म के डायलॉग से लेकर म्यूजिक तक, सबकुछ लोगों की जुबान पर चढ़ गया था। ऋषि की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हुई थी।

    ऋषि, सिमी ग्रेवाल, टीना मुनीम अभिनीत यह फिल्म 1979 में आई हॉलीवुड फिल्म 'द रीइंकार्नेशन ऑफ पीटर द प्राउड' से प्रेरित थी।

    यह फिल्म ZEE5 पर उपलब्ध है।

    #5

    'प्रेम रोग'

    पद्मिनी कोल्हापुरी और ऋषि अभिनीत 1982 में आई 'प्रेम रोग' ने विधवा के दोबारा विवाह करने की आवाज बुलंद की थी।

    इस फिल्म में ऋषि ने देवधर और पद्मिनी ने मनोरमा का किरदार निभाया था, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री को हर किसी ने पसंद किया था।

    फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट साबित हुई थी।

    उनके साथ 'प्रेम रोग' में शम्मी कपूर, नंदा, तनुजा, रजा मुराद, ओमप्रकाश अहम भूमिका में थे।

    यह फिल्म भी ZEE5 पर देखी जा सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जन्मदिन विशेष
    ऋषि कपूर
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस
    विनफास्ट आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार से कर रही बातचीत, जानिए क्या है योजना विनफास्ट
    भारत में साल 2026 तक होगी 10 लाख AI पेशेवरों की आवश्यकता, रिपोर्ट में दावा  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: कियारा आडवाणी की फिल्में, जिनमें अभिनेत्री ने अपने हुनर को किया साबित कियारा आडवाणी
    जन्मदिन विशेष: मुमताज की ये बेहतरीन फिल्में जीत लेंगी दिल, जानिए कहां देखें मुमताज
    जन्मदिन विशेष: कियारा आडवाणी के पास हैं एक से बढ़कर एक चमचमाती गाड़ियां, जानिए कुल संपत्ति कियारा आडवाणी
    जन्मदिन विशेष: तापसी इन फिल्मों से जमाएंगी धाक, कतार में एक पैन इंडिया फिल्म भी शामिल तापसी पन्नू

    ऋषि कपूर

    ऋषि कपूर को याद करते हुए नीतू कपूर ने किया डॉक्टर्स का धन्यवाद बॉलीवुड समाचार
    KRK ने किए इरफान खान और ऋषि कपूर पर आपत्तिजनक कमेंट, दर्ज हुई FIR बॉलीवुड समाचार
    क्या पाकिस्तान में स्थित कपूर खानदान की पुश्तैनी हवेली को गिराने की तैयारी चल रही है? पाकिस्तान समाचार
    रणबीर कपूर के हमशक्ल का 28 साल की उम्र में निधन बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    नवाजुद्दीन ने ली अपनी पिछली असफल फिल्मों से सीख, बोले- अब केवल अच्छी फिल्में करूंगा  नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    शाहरुख की फिल्म 'रईस' की हीरोइन बनना पड़ा माहिरा को महंगा, बिगड़ी मानसिक सेहत शाहरुख खान
    मिस वर्ल्ड 2023 की मेजबानी करेगा कश्मीर, 27 साल बाद भारत को मिला ये मौका  मिस वर्ल्ड
    रानी मुखर्जी ने पहले की पीढ़ी के सितारों को बताया आज से अधिक मेहनती, जानिए वजह रानी मुखर्जी

    मनोरंजन

    कंगान रनौत की 'चंद्रमुखी 2' से सामने आई पहली झलक, जानिए कब रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म कंगना रनौत
    जन्मदिन विशेष: 'रॉक ऑन' से 'केदारनाथ' तक, OTT पर देखिए अभिषेक कपूर की ये बेहतरीन फिल्में जन्मदिन विशेष
    बॉक्स ऑफिस: 'रॉकी और रानी...' ने वीकेंड पर लगाई जबरदस्त छलांग, जानिए बाकी फिल्मों का हाल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    क्या अधूरी शूटिंग के चलते टली प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' की रिलीज? प्रभास
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025