Loading...
CINTAA विवाद: दीपक काजिर संग हुई मारपीट या उन्होंने की गाली-गलौज? उपासना सिंह ने खोली पोल
CINTAA विवाद में कैसे फंसे दीपक काजिर? उपासना सिंह ने खोली पोल

CINTAA विवाद: दीपक काजिर संग हुई मारपीट या उन्होंने की गाली-गलौज? उपासना सिंह ने खोली पोल

Nov 29, 2026
02:25 pm

क्या है खबर?

टीवी और फिल्म जगत के वरिष्ठ अभिनेता दीपक काजिर केजरीवाल CINTAA विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। ये पूरा मामला 26 नवंबर को मुंबई स्थित CINTAA कार्यालय में हुई हाथापाई से जुड़ा है। इस घटना के बाद अभिनेता पर मारपीट के आरोप लगे हैं। CINTAA अध्यक्ष उपासना सिंह ने दीपक पर कार्यालय में हंगामा करने और सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है, वहीं FWICE अध्यक्ष बीएन तिवारी ने भी घटना को लेकर अपनी बात रखी है।

विवाद

दीपक काजीर के साथ मारपीट या उन्होंने किया हंगामा?

अभिनेता दीपक काजीर केजरीवाल इन दिनों CINTAA से जुड़े विवाद में हैं। यह मामला 26 नवंबर को मुंबई स्थित CINTAA के दफ्तर में हुई एक घटना से जुड़ा है। पहले खबर आई थी कि दीपक के साथ मारपीट हुई है। अब CINTAA अध्यक्ष उपासना सिंह ने उन पर दफ्तर में हंगामा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है, वहीं FWICE अध्यक्ष बीएन तिवारी ने इस घटना को लेकर अलग दावा किया है।

आरोप

कैंसर से जूझ रहे अभिनेता दीपक काजिर को लात-घूंसों से पीटा?

26 नवंबर को मुंबई स्थित CINTAA के दफ्तर में अभिनेता दीपक काजिर के साथ कथित तौर पर मारपीट हुई।

CINTAA की सदस्य डेजी क्लेमेंट्स के मुताबिक, दीपक को दफ्तर में आने से रोका गया था, जिसके बाद बहस शुरू हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि 4 लोगों ने दीपक को लात-घूंसे मारे, जिससे उन्हें चोटें आईं। डेजी ने बताया कि दीपक कैंसर के मरीज हैं और ऐसी घटना दफ्तर में नहीं होनी चाहिए। ये सबके लिए डराने वाली बात है।

ADVERTISEMENT

पलटवार

मारपीट के आरोपों पर उपासना सिंह का पलटवार

उधर CINTAA अध्यक्ष उपासना सिंह ने इन आरोपों को खारिज किया है। उनका दावा है कि दीपक ने ही एसोसिएशन के दफ्तर में तोड़फोड़ की थी।

उपासना के मुताबिक, दीपक अब CINTAA के सदस्य नहीं हैं और उनके दफ्तर आने पर रोक है। उन्होंने बताया कि दीपक के बार-बार आकर हंगामा करने और महिलाओं व सदस्यों से गलत भाषा में बात करने के कारण उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।

ADVERTISEMENT

गाली-गलौज

दीपक ने बैठक में दीं गालियां?

उपासना सिंह ने आरोप लगाया कि दीपक दफ्तर में लगे पोस्टर फाड़ते थे। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से उनकी सदस्यता रद्द कर उन्हें हमेशा के लिए निलंबित कर दिया था।

उपासना के मुताबिक, 26 नवंबर को सुरक्षा गार्ड ने दीपक को दफ्तर में जाने से रोका, लेकिन वह अंदर घुसकर बैठक में पहुंच गए। वहां उन्होंने अभिनेता दीपक पराशर समेत अन्य सदस्यों को गालियां दीं। इससे पराशर की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए।

दावा

उपासना की नाक पर लगी चोट

उपासना ने दावा किया कि दीपक को बैठक से बाहर ले जाने के दौरान उनकी कोहनी उपासना की नाक पर लगी, जिससे वो घायल हो गईं। हालांकि, दीपक ने कहा कि ये गलती से हुआ।

उपासना के मुताबिक, दीपक पहले भी कई बार दफ्तर में हंगामा कर चुके हैं और लोगों को गालियां देते थे। उनके खिलाफ पहले भी शिकायतें हुई थीं। अभिनेत्री प्रीति सप्रू से जुड़े मामले में केस दर्ज है, जो अभी अदालत में चल रहा है।

बयान

दीपक काजिर विवाद पर FWICE अध्यक्ष ने कही ये बात

उधर FWICE अध्यक्ष बीएन तिवारी के मुताबिक, दीपक काजिर अक्सर डेजी क्लेमेंट्स के साथ CINTAA कार्यालय आते थे और वहां लोगों से अभद्रता करते थे। उनकी तबीयत के कारण सदस्य उनसे बहस करने से बचते थे। तिवारी ने बताया कि 26 नवंबर को हुई हाथापाई के दौरान दीपक पराशर भी बेहोश हो गए थे।

दीपक 'असुर', 'स्कैम 2003', 'तेनाली रामा' जैसे शो और 'जाने भी दो यारों', 'परदेस' व 'मेट्रो... इन दिनों' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

ADVERTISEMENT