Loading...
वामिका गब्बी के हाथ लगी ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'जय हनुमान', जल्द शुरू करेंगी शूटिंग
वामिका गब्बी की नई फिल्म पर आया अपडेट

वामिका गब्बी के हाथ लगी ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'जय हनुमान', जल्द शुरू करेंगी शूटिंग

Aug 11, 2026
03:23 pm

क्या है खबर?

वामिका गब्बी अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'DC: द ब्लडी वैलेंटाइन' को लेकर खबरों में छाई हैं। इस बीच खबर है कि उनके हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है, जिसमें 'कांतारा' अभिनेता ऋषभ शेट्‌टी नजर आएंगे। दरअसल, पिछले साल आई 'कांतारा: चैप्टर 1' की सफलता के बाद शेट्‌टी अपनी अगली परियोजना 'जय हनुमान' में व्यस्त चल रहे हैं, जो एक पौराणिक महाकाव्य होगी। अब इस परियोजना में उनके साथ वामिका भी जुड़ गई हैं, जिसका निर्देशन प्रशांत वर्मा कर रहे हैं।

शूटिंग

'जय हनुमान' के लिए जल्द शूटिंग शुरू करेंगी वामिका

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, पौराणिक महाकाव्य 'जय हनुमान' में वामिका के किरदार को गुप्त रखा गया है, लेकिन वह एक महत्वपूर्ण और शक्तिशाली किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।

बताया जा रहा है कि अभिनेत्री पहली बार पौराणिक कथाओं, एक्शन और भक्ति से भरपूर इस गाथा का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित हैं और जल्द ही हैदराबाद में इसकी शूटिंग शुरू करेंगी।

ये परियोजना साल 2024 में आई अभिनेता तेजा सज्जा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हनु मान' का सीक्वल होगी।

फिल्म

भगवान हनुमान के किरदार में दिखेंगे शेट्‌टी

मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत, 'जय हनुमान' निर्देशक वर्मा के PVCU यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें शेट्‌टी 'भगवान हनुमान' का किरदार निभाते दिखेंगे।

फिल्म को कलियुग में स्थापित एक हाई-ऑक्टेन एक्शन गाथा के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, जो हनुमान की अटूट भक्ति, निष्ठा और शाश्वत शक्ति को दर्शाएगी और उन्हें एक अमर आत्मा के रूप में प्रस्तुत करेगी।

इसकी शूटिंग इसी साल मार्च से शुरू हुई थी, लेकिन रिलीज तारीख का ऐलान होना बाकी है।

ADVERTISEMENT