Loading...
वामिका गब्बी को BMW न मिलने पर भड़के प्रशंसक, बोले- उन्हें स्कूटी ही दे देते
वामिका को BMW नहीं मिली तो भड़के फैंस

वामिका गब्बी को BMW न मिलने पर भड़के प्रशंसक, बोले- उन्हें स्कूटी ही दे देते

Sep 11, 2026
04:03 pm

क्या है खबर?

निर्देशक अरुण मथेश्वरन की फिल्म 'DC' अगस्त में सिनेमाघरों में आई थी और इसे दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। फिल्म में लोकेश कनगराज ने अभिनय जगत में कदम रखा है। इस फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म की सफलता से खुश होकर सन पिक्चर्स के प्रमुख कलानिधि मारन ने पूरी टीम को BMW कारें तोहफे में दीं। हालांकि, फिल्म की लीड हीरोइन वामिका गब्बी को कार नहीं मिलने पर उनके प्रशंसक नाराज हो गए।

तोहफा

'DC' की सफलता पर निर्माताओं ने लुटाया प्यार

सन पिक्चर्स ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें कलानिधि मारन फिल्म की सफलता पर टीम को नई BMW कारों की चाबियां देते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने निर्देशक अरुण मथेश्वरन, अभिनेता लोकेश कनगराज और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर को कारें गिफ्ट कीं। वीडियो में तीनों अपनी नई कारों के साथ काफी खुश नजर आए। इसके बाद वे अपनी-अपनी नई BMW कारों में बैठकर वहां से रवाना होते दिखे। कंपनी ने फिल्म की सफलता पर पूरी टीम को बधाई भी दी।

नाराजगी

निर्माताओं के भेदभावपूर्ण रवैये पर फैंस ने उठाए सवाल

वामिका के फैंस उन्हें BMW कार नहीं मिलने से नाराज हैं। उनका कहना है कि 'DC' में वामिका के अभिनय की काफी तारीफ हुई। उनकी भूमिका ने फिल्म की सफलता में योगदान दिया।

कुछ का कहना है कि वामिका को कम से कम स्कूटी ही दे देते। कुछ फैन ने सवाल उठाया कि अगर वामिका को कार नहीं मिली तो संजना कृष्णमूर्ति को भी कुछ नहीं मिला। प्रशंसकों ने निर्माताओं से सभी कलाकारों संग बराबर व्यवहार करने की बात कही।

ADVERTISEMENT

सवाल

पुरुष कलाकारों को ही क्यों मिला तोहफा?

प्रशंसकों ने फिल्म की सफलता पर कलाकारों को कार गिफ्ट करने की परंपरा पर सवाल उठाए।

एक फैन ने कहा कि वामिका गब्बी को कार न मिलना निराशाजनक है, क्योंकि वो फिल्म की जान थीं। दूसरे ने कहा कि फिल्म में वामिका का जिक्र तक नहीं हुआ, जबकि उन्हें भी कार और सम्मान मिलना चाहिए था। कई अन्य फैंस ने भी सवाल किया कि फिल्म की महिला कलाकारों को नजरअंदाज कर सिर्फ पुरुष कलाकारों का जश्न क्यों मनाया गया।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

वामिका गब्बी को अनदेखा करने पर नाराज हुए फैंस

ट्विटर पोस्ट

वीडियो देख यूजर्स ने खड़े किए सवाल

ADVERTISEMENT