NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान के नाम एक और उपलब्धि, मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
    अगली खबर
    दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान के नाम एक और उपलब्धि, मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
    वहीदा रहमान को मिलेगा फिल्मी दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान

    दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान के नाम एक और उपलब्धि, मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 26, 2023
    02:18 pm

    क्या है खबर?

    मशहूर अभिनेत्री वहीदा रहमान ने अपने करियर में कई सफल फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने दमदार अभिनय से न सिर्फ देश, बल्कि विदेशों में भी अपनी एक खास पहचान बनाई है।

    अब जो खबर आ रही है, उससे वहीदा के प्रशंसक खुशी से झूम उठेंगे। दरअसल, अभिनेत्री को दादा साहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

    हाल ही में भारत सरकार की तरफ से यह घोषणा की गई है।

    घोषणा

    अनुराग ठाकुर ने किया ऐलान

    वहीदा को इस साल दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसकी घोषणा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने की है।

    उन्होंने ट्वीट किया, 'मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी और सम्मान की अनुभूति हो रही है कि वहीदा रहमान जी को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए इस साल प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।'

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए पोस्ट

    I feel an immense sense of happiness and honour in announcing that Waheeda Rehman ji is being bestowed with the prestigious Dadasaheb Phalke Lifetime Achievement Award this year for her stellar contribution to Indian Cinema.

    Waheeda ji has been critically acclaimed for her…

    — Anurag Thakur (@ianuragthakur) September 26, 2023

    पोस्ट

    अनुराग ने किया वहीदा के करियर की इन बेहतरीन फिल्मों का जिक्र

    अनुराग ने लिखा, 'वहीदा जी को 'प्यासा', 'कागज के फूल', 'चौदहवी का चांद', 'साहेब बीवी और गुलाम', 'गाइड' और 'खामोशी' जैसी कई हिंदी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए न सिर्फ दर्शकों, बल्कि समीक्षकों ने भी खूब सराहा।'

    उन्होंने लिखा, 'अपने 5 दशक से अधिक के करियर में उन्होंने अपनी भूमिकाओं को बेहद खूबसूरती से निभाया है और अपनी उम्दा अदाकारी के लिए उन्हें फिल्म 'रेशमा' और 'शेरा' में एक कुलवधू की भूमिका के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला।'

    श्रद्धांजलि

    सम्मान को बताया भारतीय सिनेमा की महिलाओं के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि

    अनुराग ने लिखा, 'पद्मश्री और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित वहीदा जी ने एक भारतीय नारी के समर्पण और सामर्थ्य का उदाहरण पेश किया है।'

    उन्होंने लिखा, 'ऐसे वक्त में जब ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद से पारित किया गया है, तब वहीदा जी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाना गर्व की बात है। दिग्गज अदाकारा को यह सम्मान दिया जाना वास्तव में हिंदी सिनेमा की महिलाओं के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। वहीदा जी को बहुत-बहुत बधाई।'

    सम्मान

    कई बड़े सम्मान पा चुकी हैं वहीदा

    वहीदा की पहली हिंदी फिल्म 'CID' थी। उनकी सुपरहिट फिल्मों में एक फिल्म 'गाइड' भी है, जिसमें वह देव आनंद के साथ लीड रोल में थीं। इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए वहीदा को फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।

    वहीदा 1 राष्ट्रीय पुरस्कार और 3 फिल्मफेयर पुरस्कार जीत चुकी हैं। उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री और पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

    2001 में उन्हें IIFA लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा में सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। ये सम्मान फिल्म उद्योग में अपना विशेष योगदान देने वाली फिल्मी दुनिया से जुड़ी हस्तियों को दिया जाता है। यह भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वहीदा रहमान
    अनुराग ठाकुर

    ताज़ा खबरें

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    भारत के 'टाइगर मैन' वाल्मीक थापर का 73 वर्ष की आयु में निधन रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान

    वहीदा रहमान

    देव आनंद की बदौलत वहीदा को मिली अपने करियर की ये बड़ी फिल्म, सुनाए दिलचस्प किस्से देव आनंद

    अनुराग ठाकुर

    मुस्कुरा कर दिया गया नफरती भाषण अपराध नहीं- दिल्ली हाई कोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट
    सरकार ने ब्लॉक किए 94 यूट्यूब चैनल्स, 19 सोशल मीडिया अकाउंट्स; फैला रहे थे फेक न्यूज यूट्यूब
    68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का हुआ ऐलान, क्षेत्रीय फिल्मों ने मारी बाजी संजय दत्त
    अभिनेत्री आशा पारेख को मिलेगा 2020 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025