NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / विवेक ओबेरॉय बुरे दौर पर बोले- मन करता था आत्महत्या कर लूं; सुशांत का किया जिक्र
    मनोरंजन

    विवेक ओबेरॉय बुरे दौर पर बोले- मन करता था आत्महत्या कर लूं; सुशांत का किया जिक्र

    विवेक ओबेरॉय बुरे दौर पर बोले- मन करता था आत्महत्या कर लूं; सुशांत का किया जिक्र
    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 15, 2022, 11:57 am 1 मिनट में पढ़ें
    विवेक ओबेरॉय बुरे दौर पर बोले- मन करता था आत्महत्या कर लूं; सुशांत का किया जिक्र
    विवेक ओबेरॉय को याद आया अपना बुरा दौर (तस्वीर- इंस्टा/@vivekoberoi)

    अभिनेता विवेक ओबेरॉय का नाम भले ही कभी बॉलीवुड के बड़े अभिनेताओं की सूची में शुमार नहीं हुआ, लेकिन उनका नाम कई हिट फिल्मों से जुड़ा है। कई फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय से अलग छाप छोड़ी है। विवेक ने अपने करियर में शानदार मोड़ भी देखा और एक बुरे दौर से भी वह गुजरे। हाल ही में अपने संघर्ष पर बात कर उन्हें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की याद आ गई। आइए जानते हैं विवेक ने क्या कहा।

    ..जब विवेक को नहीं मिला काम

    विवेक का सामना उस वक्त से भी हुआ, जब वह पर्दे से गायब हो चले थे। बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "एक ऐसा वक्त भी मेरी जिंदगी में आया, जब सबकुछ थम गया। करीब डेढ़ साल तक मेरे पास कोई काम नहीं था। मैं जब ऑडिशन देने जाता था तो कभी यह नहीं बताता था कि मैं सुरेश ओबेरॉय का बेटा हूं।" उन्होंने कहा, "उस समय मैंने सब खत्म करने तक के बारे में सोच लिया था।"

    हावी हो गई थी नकारात्मकता

    विवेक ने कहा, "मैं आसपास की नकारात्मकता से बहुत परेशान हो गया था। शायद यह किसी का सोचा-समझा एजेंडा था, लेकिन ऐसे एजेंडे कई बार आपको पूरी तरह से तोड़ देते हैं।" उन्होंने बताया, "सबकुछ खत्म कर देना यानी आत्महत्या करने का विचार जब किसी के मन में आता है तो इसका मतलब बहुत गहरा है, इसलिए मैं उस दर्द को अच्छे से महसूस कर सकता हूं, जिससे सुशांत सिंह राजपूत या इस तरह के बाकी कलाकार गुजरे हैं।"

    न्यूजबाइट्स प्लस

    सुशांत से पहले फिल्मों और टीवी के कई कलाकारों की मौत ने दर्शकों को चौंका दिया था। समीर शर्मा, कुशल पंजाबी और प्रत्युषा बनर्जी के निधन से प्रशंसकों को जोर का झटका लगा था। इस लिस्ट में जिया खान और सिल्क स्मिता भी शामिल हैं।

    मां और पत्नी ने दिया साथ

    विवेक ने बताया, "मैंने उस दर्द को गहराई से महसूस किया है, जो इंसान को अंदर तक तोड़ देता है और फिर उसके पास कोई विकल्प नहीं बचता। झूठ जब तेजी से और बार-बार बोला जाता है तो यह सच लगने लगता है और आपको लगता है कि यही आपकी सच्चाई है।" उन्होंने कहा, "उस वक्त मेरी पत्नी प्रियंका और मेरी मां ने मेरा पूरा साथ दिया। मां ने मुझे कैंसर पीड़ित बच्चों से मिलाया, जिन्हें देखकर मुझे हिम्मत मिली।"

    कई सफल फिल्मों में काम कर चुके विवेक

    विवेक ने 2002 में फिल्म 'कंपनी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। अपनी पहली ही फिल्म से वह दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे थे। उन्हें इसके लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था। 'साथिया', मस्ती, 'युवा', 'शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसी फिल्मों में भी उनके शानदार अभिनय को सराहा गया। विवेक तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और तमिल फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। जल्द ही वह रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आएंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    विवेक ओबेरॉय
    सुशांत सिंह राजपूत

    ताज़ा खबरें

    JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का 75 साल की उम्र में निधन जनता दल यूनाइटेड
    अल्ट्रावॉयलेट F99 बाइक ऑटो एक्सपो में हुई शोकेस, इसी साल हो सकती है लॉन्च इलेक्ट्रिक वाहन
    माइक्रोसॉफ्ट ने अवकाश नीति में किया बदलाव, अब असीमित समय के लिए छुट्टी ले सकेंगे कर्मचारी माइक्रोसॉफ्ट
    मिस यूनिवर्स 2022: जानें कब और कहां देख सकते हैं लाइव प्रसारण, कैसे करें वोट मिस यूनिवर्स

    बॉलीवुड समाचार

    सुनील शेट्टी मे क्यों छोड़ा फिल्में करना? खुद बताई वजह सुनील शेट्टी
    'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' हिट हुई, लेकिन हुआ था 15-20 करोड़ रुपये का नुकसान- करण जौहर करण जौहर
    बिग बॉस 16: एकता कपूर फिल्मों के लिए नए चेहरे की तलाश में करेंगी एंट्री एकता कपूर
    कियारा आडवाणी संग शादी की खबरों पर सिद्धार्थ मल्होत्रा बोले- मुझे किसी ने नहीं बुलाया कियारा आडवाणी

    विवेक ओबेरॉय

    'साथिया' के 20 साल पूरे: विवेक ओबेरॉय ने बताया उन्हें कैसे मिली थी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    विवेक ओबेरॉय ने 'धारावी बैंक' में अपने किरदार के लिए ने बढ़ाया 10 किलो वजन बॉलीवुड समाचार
    'धारावी बैंक' का ट्रेलर रिलीज, दिखा अंडरवर्ल्ड और पुलिस के बीच टकराव सुनील शेट्टी
    'धारावी बैंक' का टीजर जारी, इस सीरीज से OTT डेब्यू करेंगे सुनील शेट्टी शट्टी

    सुशांत सिंह राजपूत

    सुशांत सिंह राजपूत की जिस फ्लैट में हुई थी मौत, उसे ढाई साल बाद मिला किराएदार बॉलीवुड समाचार
    सुशांत मामले में बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे बोले- मुंबई पुलिस ने नहीं किया सहयोग मुंबई पुलिस
    सुशांत सिंह राजपूत मामले में नए दावे के बीच रिया चक्रवर्ती के पोस्ट ने खींचा ध्यान रिया चक्रवर्ती
    सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने पोस्टमार्टम रूम में मौजूद शख्स के लिए मांगी सुरक्षा बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023