LOADING...
फिल्म 'स्पिरिट' से विवेक ओबेरॉय का पहला पोस्टर जारी, हाथ में तलवार थामे लगे दमदार
'स्पिरिट' से विवेक ओबेरॉय का पोस्टर जारी

फिल्म 'स्पिरिट' से विवेक ओबेरॉय का पहला पोस्टर जारी, हाथ में तलवार थामे लगे दमदार

Feb 27, 2026
06:04 pm

क्या है खबर?

प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'स्पिरिट' मार्च, 2027 में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए उतरेगी। फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्‌डी वांगा ने अभी से माहौल सेट करना शुरू कर दिया है। नए साल के मौके पर, 1 जनवरी को फिल्म से पहली तस्वीर सामने आई थी जिसमें प्रभास और तृप्ति डिमरी की झलक देखने को मिली थी। अब फिल्म से विवेक ओबेरॉय का पहला आधिकारिक पोस्टर जारी कर दिया गया है।

पोस्टर

हाथ में तलवार, मुंह में सिगार विवेक का पहला लुक दमदार

'स्पिरिट' से विवेक का पहला लुक जारी करते हुए कैप्शन दिया गया, 'अंधेरे में छिपा एक रहस्य और वो आंखें जो सबसे गहरे राज़ याद रखती हैं।' एक हाथ में तलवार, मुंह में सिगार और लंबे बालों के साथ लगाए काले चश्मे में अभिनेता का लुक दमदार है। वह बिल्कुल पहचान में नहीं आ रहे। पोस्टर में नशा करते एक लड़की भी दिखाई गई है। बता दें, 'स्पिरिट' पैन-इंडिया फिल्म है जिसे हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर

Advertisement