NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सलमान से झगड़े को भूले नहीं हैं विवेक, अभी भी माफी की उम्मीद
    मनोरंजन

    सलमान से झगड़े को भूले नहीं हैं विवेक, अभी भी माफी की उम्मीद

    सलमान से झगड़े को भूले नहीं हैं विवेक, अभी भी माफी की उम्मीद
    लेखन स्वाति पाण्डेय
    Apr 16, 2019, 11:59 am 1 मिनट में पढ़ें
    सलमान से झगड़े को भूले नहीं हैं विवेक, अभी भी माफी की उम्मीद

    अभिनेता विवेक ओबेरॉय अपनी फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। विवेक ने अपनी फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। फिल्म की रिलीज पर लोकसभा चुनाव ख़त्म होने तक रोक लगी हुई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को इस पर फैसला लेने को कहा है। वहीं, इस दौरान विवेक ने कुछ ऐसी बात बोल दी है जिससे सलमान के साथ लगभग 16 साल पुरानी तनातनी एक बार फिर चर्चा में है।

    सालों पहले की घटना से उबरे नहीं हैं विवेक

    दरअसल, विवेक एक वेबसाइट को इंटरव्यू दे रहे थे। इस दौरान उनसे पूछा गया कि अगर सलमान को सच बोलने की दवा दे दी जाए तो वह उनसे क्या पूछेंगे? जवाब में विवेक ने कहा कि वह सलमान से पूछेंगे कि क्या वह माफ करने में विश्वास रखते हैं? विवेक की बात से लगता है कि वह अब भी 16 साल पहले की घटना से उबरे नहीं हैं और सलमान के साथ अपने संबंधों को बेहतर बनाना चाहते हैं।

    विवेक का इंस्टाग्राम पोस्ट

    #pmnarendramodi #promotions Styled by: @vasundhara.joshi Wardrobe courtesy: @jadebluelifestyle Makeup:@nitinshitole77 hair:@rohangangdhar

    A post shared by vivekoberoi on Apr 9, 2019 at 8:42am PDT

    क्या था विवेक और सलमान के बीच मामला

    बता दें विवेक ने साल 2003 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सलमान खान पर नशे में उन्हें कॉल करने का आरोप लगाया था। विवेक ने दावा किया था कि रात भर में सलमान ने उन्हें 41 बार कॉल किया था। विवेक ने आरोप लगाया था कि सलमान ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। माना जाता है कि इसके बाद से ही विवेक के करियर का ग्राफ लगातार नीचे गिरता गया।

    विवेक और ऐश्वर्या एक-दूसरे को कर रहे थे डेट

    कहा जाता है कि साल 2003 में सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते में दरार आ चुकी थी। उन दिनों विवेक, ऐश्वर्या का सहारा बने और दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। विवेक-ऐश्वर्या फिल्म 'क्यों प्यार हो गया ना' में साथ नजर आए थे। ऐसे में सलमान को ये बात नागवार गुजरी और उन्होंने विवेक को फोन करके धमकी दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान और ऐश्वर्या की लव स्टोरी 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट से शुरू हुई थी।

    ऐश्वर्या और सलमान की पुरानी तस्वीर

    Flashback Friday! Rare Unseen pic of Salman & Aish will make you nostalgic 😍😊 follow @filmyselfies for more! . . . . . #aishwaryaraibachchan #salmankhan #katrinakaif #throwback #beautiful #picoftheday #couplegoals #couple #bharat #Bollywood #actress #actor #superstar #filmyselfies #flashbackfriday

    A post shared by filmyselfies on Apr 12, 2019 at 1:18am PDT

    ऐश्वर्या ने बना ली विवेक से दूरी

    विवेक के इस तरह प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से ऐश्वर्या भी नाराज हो गईं और उन्होंने दूरी बनाना ही ठीक समझा। ऐश्वर्या अपनी लाइफ में आगे बढ़ गईं, जबकि विवेक का करियर और स्टारडम एकदम लुढ़क गया।

    कई मौकों पर विवेक मांग चुके हैं माफी

    बता दें कि विवेक इससे पहले कई मौकों पर सलमान से माफी मांग चुके हैं। यहां तक की फराह खान के चैट शो 'तेरे मेरे बीच में' विवेक ने कहा था कि प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का उन्हें पछतावा है। अब एक बार फिर विवेक के इस बयान से लग रहा है कि वह सलमान के साथ पुरानी कड़वाहट भुला देना चाहते हैं। देखना यह होगा कि सलमान इस पर कोई प्रतिक्रिया देते हैं या नहीं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    विवेक ओबेरॉय
    ऐश्वर्या राय

    बॉलीवुड समाचार

    क्या विजय वर्मा अब नहीं निभाएंगे खलनायक की भूमिका? कहा- मुझे अब रुक जाना चाहिए विजय वर्मा
    दहाड़: रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनना चाहते हैं 'देवीलाल' गुलशन देवैया  गुलशन देवैया
    अनिल कपूर का खुलासा, कहा- कपिल शर्मा या पंकज त्रिपाठी होते टीवी सीरीज '24' का हिस्सा अनिल कपूर
    रणदीप हुड्डा की 'स्वतंत्र वीर सावरकर' का दमदार टीजर जारी, जंजीरों में जकड़े दिखे अभिनेता स्वतंत्रवीर सावरकर फिल्म

    मनोरंजन

    आशीष विद्यार्थी से पहले इन सितारों ने प्यार के लिए उम्र की दीवार तोड़ रचाई शादी बॉलीवुड समाचार
    'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' को लेकर बवाल, निर्देशक को कोलकाता पुलिस ने भेजा कानूनी नोटिस बॉलीवुड समाचार
    अश्विनी अय्यर बनाएंगी हिंदी सिनेमा की पहली महिला स्टार देविका रानी और हिमांशु राय पर फिल्म बॉलीवुड समाचार
    वैभवी उपाध्याय ने हादसे के दौरान लगा रखी थी सीट बेल्ट, मंगेतर ने सुनाई आपबीती टीवी जगत की खबरें

    विवेक ओबेरॉय

    एनकाउंटर पर बनीं बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्में, आपने देखीं क्या? बॉलीवुड समाचार
    विवेक ओबेरॉय ने की बॉलीवुड राजनीति पर बात, कहा- दुर्भाग्य से यह इंडस्ट्री की पहचान है प्रियंका चोपड़ा
    'साथिया' के 20 साल पूरे: विवेक ओबेरॉय ने बताया उन्हें कैसे मिली थी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    विवेक ओबेरॉय बुरे दौर पर बोले- मन करता था आत्महत्या कर लूं; सुशांत का किया जिक्र सुशांत सिंह राजपूत

    ऐश्वर्या राय

    कान्स 2023: विवेक अग्निहोत्री ने ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीर पर किया तंज, फिर दी सफाई विवेक अग्निहोत्री
    बॉक्स ऑफिस: कम हो रही 'पोन्नियिन सेल्वन 2' की दैनिक कमाई, अब तक कमाए इतने पोन्नियन सेल्वन
    'पोन्नियिन सेल्वन 2' के बाद फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे ऐश्वर्या राय और चियान विक्रम? मणिरत्नम
    कान्स फिल्म फेस्टिवल: अनुष्का से पहले ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां बिखेर चुकी हैं रेड कार्पेट पर जलवा अनुष्का शर्मा

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023