विवेक दहिया ने पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया, कही ये बात
क्या है खबर?
मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी पिछले कुछ वक्त से अपनी पेशेवर जिंदगी से कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं।
टीवी जगत में ऐसी चर्चा हैं कि दिव्यांका जल्द मां बनने वाली हैं।
अब इस बीच अभिनेत्री के पति और अभिनेता विवेक दहिया ने अपनी पत्नी दिव्यांका की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी हैं।
बता दें, दिव्यांका साल 2016 में विवेक के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं।
बयान
हमारे साथ ऐसा क्यों होता है- दहिया
ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में दहिया ने कहा, "मुझे समझ नहीं आता कि हमारे साथ ऐसा क्यों होता रहता है। सोशल मीडिया पर मैंने भी बहुत सारी खबरें पढ़ी हैं, लेकिन दिव्यांका प्रेग्नेंसी नहीं हैं। जब भी ऐसा होगा, हम अपने प्रशंसकों को संदेश देंगे।"
गौरतलब है कि दिव्यांका और दहिया की पहली मुलाकात टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और जल्द ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई।