LOADING...
'धुरंधर 2' की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए विवेक अग्निहोत्री, कही ये बात
विवेक अग्निहोत्री ने 'धुरंधर 2' की तारीफ की

'धुरंधर 2' की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए विवेक अग्निहोत्री, कही ये बात

Mar 30, 2026
10:27 am

क्या है खबर?

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का बोलबाला सिनेमाघरों और सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिल रहा है। फिल्मी हस्तियां भी इसे देखने को कोई मौका नहीं गंवा रहीं। हाल ही में, फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने विदेश में 'धुरंधर 2' देखी और सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा, 'मैं कैलिफोर्निया के ग्रामीण इलाके में था, आखिरकार धुरंधर देखने के लिए लॉस एंजिल्स की यात्रा की। शाबाश। बहुत बढ़िया। एक बार फिर शानदार।'

तारीफ

विवेक अग्निहोत्री ने पोस्ट में बांधे तारीफों के पुल

फिल्म निर्माता ने लिखा, 'आदित्य धर, मुझे सचमुच नहीं पता कि क्या कहूं... मैं जो कुछ भी जोड़ूंगा, वह उस बात पर शोर मचाएगा जो पहले से ही अपने आप में सबकुछ कह रही है। मैं आपको कॉल करना बेहतर समझूंगा। सभी ने असाधारण काम किया है। लेकिन मैं विशेष रूप से 2 कम चर्चित प्रतिभाओं को स्वीकार करना चाहता हूं जिन्होंने फिल्म को ऊंचा उठाया है: 1. विकास नौलखा की सिनेमेटोग्राफी, और 2. @sainisjohray 'धुरंधर' का असाधारण प्रोडक्शन डिजाइन।'

सीख

निर्देशक आदित्य धर को दी ये सीख

उन्होंने निर्देशक को सीख देते हुए आगे लिखा, 'आदित्य, अपने अनुभव से एक बात कहना चाहूंगा: तुम बहुत बुद्धिमान हो और तुम्हें अपना रास्ता पता है। बस पर्यावरण के प्रति सचेत रहना, यह जितना आकर्षक होता है उतना ही खतरनाक भी। और 'धुरंधर' के सभी सदस्य, आप कमाल हैं।' बता दें, 'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज हुई थी और तब से शानदार प्रदर्शन दिखाती आ रही है। इसने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 800 करोड़ कमा लिए हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए विवेक अग्निहोत्री का पोस्ट

Advertisement