NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ऑस्कर लाइब्रेरी में शामिल होगी 'द वैक्सीन वॉर' की स्क्रिप्ट, विवेक अग्निहोत्री ने दी जानकारी
    अगली खबर
    ऑस्कर लाइब्रेरी में शामिल होगी 'द वैक्सीन वॉर' की स्क्रिप्ट, विवेक अग्निहोत्री ने दी जानकारी
    ऑस्कर लाइब्रेरी ने मांगी 'द वैक्सीन वॉर' की स्क्रिप्ट

    ऑस्कर लाइब्रेरी में शामिल होगी 'द वैक्सीन वॉर' की स्क्रिप्ट, विवेक अग्निहोत्री ने दी जानकारी

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 12, 2023
    11:20 am

    क्या है खबर?

    विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में विवेक ने भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा कम समय में कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन बनाने के संघर्ष को दिखाया गया है।

    भले ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन इस पर दुनियाभर के फिल्म जानकारों की नजर रही। अब खबर है कि ऑस्कर लाइब्रेरी ने फिल्म की स्क्रिप्ट को आमंत्रित किया है।

    खबर

    ऑस्कर लाइब्रेरी से आया निमंत्रण

    द अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स ने अपनी लाइब्रेरी में 'द वैक्सीन वॉर' की स्क्रिप्ट रखने की इच्छा जताई है। इसके लिए अकैडमी ने फिल्म के निर्माता-निर्देशक विवेक अग्निहोत्री से संपर्क किया है और स्क्रिप्ट की कॉपी मांगी है।

    अकैडमी द्वारा अपनी लाइब्रेरी के लिए फिल्म के स्क्रिप्ट पर विचार करना और इसे आमंत्रित करना बड़ी उपलब्धि है। इससे सिनेमा के छात्र इस स्क्रिप्ट को अपनी पढ़ाई में शामिल कर पाएंगे।

    बयान

    सैंकड़ों सालों तक भारतीय सुपहीरो के बारे में पढ़ेंगे लोग- विवेक

    इस उपलब्धि से विवेक गदगद हैं। उन्होंने अकैडमी द्वारा भेजे गए मेल का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए एक्स पर अपनी खुशी जाहिर की है।

    उन्होंने लिखा, 'मुझे गर्व है कि एक सच्ची कहानी, द वैक्सीन वॉर की स्क्रिप्ट को अकैडमी ने अपने संग्रह के लिए आमंत्रित किया है। मुझे खुशी है कि सैंकड़ों सालों तक, ज्यादा से ज्यादा गंभीर लोग इन भारतीय सुपरहीरो की कहानी को पढ़ते रहेंगे।'

    ट्विटर पोस्ट

    अग्निहोत्री ने दी जानकारी

    I am proud that the script of #TheVaccineWar #ATrueStory has been invited and accepted in the ‘Academy Collections’ by the library of https://t.co/kJOpVrraiB. I am happy that for hundreds of years more and more serious people will read this great story of Indian superheroes. pic.twitter.com/qyoynIFRqs

    — Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) October 12, 2023

    फिल्म

    भारतीय वैज्ञानिकों के संघर्ष को दिखाती है फिल्म

    'द वैक्सीन वॉर' कोविड-19 के लिए स्वदेशी वैक्सीन बनाने के भारतीय अभियान पर आधारित है। फिल्म में कोरोना महामारी के दौरान भारत की स्वदेशी वैक्सीन बनाने की प्रक्रिया और उसके चुनौतियों को दिखाया गया है।

    फिल्म खासतौर से मीडिया के रवैये पर चोट करती है, जो लगातार वैज्ञानिकों और भारत सरकार पर वैक्सीन बनाने को लेकर सवालिया निशान खड़ा कर रहा था।

    फिल्म में नाना पाटेकर, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, राइमा सेन, गिरिजा ओक जैसे कलाकार नजर आए हैं।

    ऑस्कर लाइब्रेरी

    क्या होती है ऑस्कर लाइब्रेरी?

    ऑस्कर लाइब्रेरी लॉस एंजेलिस में स्थित है। अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स इसका संचालन करती है। इसकी स्थापना 1928 में हुई थी। यहां दुनियाभर के फिल्म जानकारों, छात्रों और शिक्षकों के रिसर्च के लिए सामग्री उपलब्ध है।

    यहां मौजूद सामग्री सिर्फ वहां बैठकर पढ़ने के लिए उपलब्ध होती हैं। इसकी सख्ती से निगरानी की जाती है कि कोई इसे चुरा या बांट न सके।

    लोग लाइब्रेरी में इन सामग्रियों को डिजिटल तौर पर भी पढ़ सकते हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    पिछले साल आई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' काफी चर्चा में रही थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन किया था। फिल्म ने ऑस्कर शॉर्टलिस्ट में अपनी जगह बनाई थी। हालांकि, यह नामांकिन हासिल नहीं कर सकी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विवेक अग्निहोत्री
    द वैक्सीन वॉर फिल्म

    ताज़ा खबरें

    टाटा सफारी और हैरियर फेसलिफ्ट में मिलेगा पेट्रोल इंजन, जानिए कब देंगी दस्तक  टाटा मोटर्स
    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सिविल जज के लिए 3 साल की वकालत का अभ्यास जरूरी सुप्रीम कोर्ट
    कान्स 2025: रेड कार्पेट पर उतरीं शर्मिला टैगोर और सिमी ग्रेवाल, सामने आईं तस्वीरें  शर्मिला टैगोर
    गूगल ने एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए लॉन्च किया नोटबुकLM ऐप  गूगल

    विवेक अग्निहोत्री

    विवेक अग्निहोत्री ने ठुकराया फिल्मफेयर का नामांकन, लगाए ये आरोप द कश्मीर फाइल्स
    'द केरल स्टोरी': विवेक अग्निहोत्री ने दी टीम को चेतावनी, कहा- बदल जाएगी जिंदगी, मिलेगी नफरत  द केरला स्टोरी फिल्म
    विवेक अग्निहोत्री ने 'द कश्मीर फाइल्स' को षड्यंत्र बताने पर ममता बनर्जी को भेजा कानूनी नोटिस  द कश्मीर फाइल्स
    विवेक अग्निहोत्री ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना, बाबुल सुप्रियो से कहा- झूठों से सावधान रहें ममता बनर्जी

    द वैक्सीन वॉर फिल्म

    विवेक अग्निहोत्री ने 'रॉकेट्री' को बताया भारत की पहली साइंस फिल्म, दूसरी 'द वैक्सीन वॉर' विवेक अग्निहोत्री
    'सालार' से टकराव पर मुझे गालियां दे रहे थे प्रभास के प्रशंसक- विवेक अग्निहोत्री विवेक अग्निहोत्री
    'जवान' हुई 600 करोड़ी, 'फुकरे 3' ने किया कमाल; 'द वैक्सीन वॉर' का हाल बेहाल जवान फिल्म
    'द वैक्सीन वॉर': नाना पाटेकर ने फीस में की भारी कटौती, अपनी लागत निकाल चुकी फिल्म विवेक अग्निहोत्री
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025