NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'पठान' की बुराई करने पर विवेक अग्निहोत्री को मिली जान से मारने की धमकी
    अगली खबर
    'पठान' की बुराई करने पर विवेक अग्निहोत्री को मिली जान से मारने की धमकी
    'पठान' की बुराई कर फंसे विवेक अग्निहोत्री

    'पठान' की बुराई करने पर विवेक अग्निहोत्री को मिली जान से मारने की धमकी

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 02, 2023
    02:33 pm

    क्या है खबर?

    विवेक अग्निहोत्री बॉलीवुड के उन निर्देशकों में शुमार हैं, जो बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। वह कई बार बॉलीवुड के बड़े निर्माता-निर्देशकों और कलाकारों पर तंज का चुके हैं, वहीं इंडस्ट्री की खान तिकड़ी यानी सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान भी उनके निशाने पर रही है।

    पिछले दिनों उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के गाने की आलोचना की थी, जिसके बाद से उन्हें शाहरुख के प्रशंसकों से धमकियां मिल रही हैं।

    आइए पूरी खबर जानते हैं।

    ट्रोलिंग

    शाहरुख के प्रशंसकों ने किया विवेक की नाक में दम

    'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' पर कई लोगों ने आपत्ति जताई। बॉलीवुड से जुड़े कुछ लोगों को भी गाने पर ऐतराज हुआ।

    विवेक ने भी इसकी आलोचना की। तभी से ट्रोलर्स उन पर टूट पड़े हैं।

    शाहरुख के प्रशंसक उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार गालियां दे रहे हैं। यही नहीं, विवेक को जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं। वह शाहरुख के प्रशंसकों के निशाने पर हैं, जो उन्हें पर्सनल मैसेज कर लगातार धमकी दे रहे हैं।

    खुलासा

    विवेक ने खोली पोल

    विवेक ने शाहरुख के प्रशंसकों से मिल रही धमकियों का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर साझा किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'बादशाह सही थे, सोशल मीडिया पर काफी नकारात्मकता है।'

    एक यूजर ने लिखा है, 'ढूंढ रहा हूं तुझे मैं। घर के अंदर घुसकर तेरा भेजा उडाऊंगा। देख लो वरना अपना हालिया ट्वीट हटा दो।'

    एक ने लिखा, 'तुम्हारी बेटी भगवा बिकनी में दिखती है और तुम शाहरुख को ट्रोल करोगे।,

    एक अन्य ने लिखा, 'अपनी बेटी को संभाल लो पहले।'

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए पोस्ट

    Badshah was right.
    There is negativity on social media. (But we are positive). pic.twitter.com/1tU6cTGsnx

    — Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) December 31, 2022

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    विवेक के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम मनन और बेटी का नाम मल्लिका हैं। मल्लिका 'द कश्मीर फाइल्स' की क्रिएटिव प्रोड्यूसर रही हैं। सोशल मीडिया पर वह काफी सक्रिय रहती हैं। मल्लिका अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर कई बार ट्रोल हो चुकी हैं।

    ट्वीट

    ..जब 'बेशरम रंग' विवाद में कूदे विवेक

    'बेशरम रंग' विवाद पर विवेक ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक लड़की अश्लील कंटेट को लेकर बात करती दिखी थी।

    विवेक के इस ट्वीट के मुताबिक, फिल्मकारों का पैसे के लिए अश्लील कंटेंट, भाषा और कॉस्ट्यूम को बढ़ावा देना गलत है, ये सब देश में रेप को बढ़ावा देता है।

    इससे पहले विवेक ने लिखा था, 'पहले इंस्टा रील्स बॉलीवुड गानों की घटिया कॉपी लगती थीं। अब बॉलीवुड गाने इंस्टा रील्स की खराब कॉपी लगते हैं।'

    निशाना

    पहले भी कसा था शाहरुख पर तंज

    'द कश्मीर फाइल्स' बॉलीवुड की इकलौती फिल्म थी, जिसने पिछले साल IMDb की टॉप पांच पसंदीदा फिल्मों की सूची में जगह बनाई।

    इसका उदाहरण देते हुए विवेक ने शाहरुख-सलमान का नाम लिए बिना उन्हें बॉलीवुड के डूबने का कारण बताया था।

    निर्देशक ने ट्वीट किया, 'जब तक बॉलीवुड में ये किंग, बादशाह और सुल्तान रहेंगे, हिंदी सिनेमा डूबता रहेगा। यदि आप लोगों की कहानी के सहारे इसे लोगों की इंडस्ट्री बनाएंगे, तभी यह ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री का नेतृत्व कर पाएगी।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विवेक अग्निहोत्री
    सोशल मीडिया
    द कश्मीर फाइल्स
    पठान फिल्म

    ताज़ा खबरें

    'जटाधारा' से लेकर 'हीरामंडी 2' तक, सोनाक्षी सिन्हा की इन फिल्मों और सीरीज का है इंतजार  सोनाक्षी सिन्हा
    IPL 2025 फाइनल: RCB बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    यूक्रेन ने 'ऑपरेशन स्पाइडर वेब' से रूस को चौंकाया, जानिए युद्धक विमानों को कैसे बनाया निशाना यूक्रेन युद्ध
    2025 टाटा अल्ट्रोज के लिए बुकिंग शुरू, जल्द होगी डिलीवरी टाटा मोटर्स

    विवेक अग्निहोत्री

    मॉब लिंचिंग: सुप्रीम कोर्ट का केंद्र और राज्यों को नोटिस, पूछा- रोकने के लिए क्या किया दिल्ली
    सोनाक्षी सिन्हा ने की विवेक अग्निहोत्री की पुलिस से शिकायत, जानिए क्या है मामला बॉलीवुड समाचार
    फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया 'द दिल्ली फाइल्स' का ऐलान बॉलीवुड समाचार
    'पृथ्वीराज' समेत जनवरी में ये फिल्में आएंगी दर्शकों के बीच अक्षय कुमार

    सोशल मीडिया

    ट्विटर पर ब्लू सब्सक्रिप्शन पाने के लिए फोन नंबर वेरीफिकेशन होगा जरूरी ट्विटर
    व्हाट्सऐप 'व्यू वंस टेक्स्ट' फीचर पर कर रहा काम, जल्द उपलब्ध होगा अपडेट व्हाट्सऐप
    इंस्टाग्राम ने लॉन्च किया कैंडिड स्टोरीज फीचर, जानें क्या है खास इंस्टाग्राम
    व्हाट्सऐप यूजर्स को जल्द मिलेगा ये नया मजेदार इमोजी व्हाट्सऐप

    द कश्मीर फाइल्स

    कोर्ट ने विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज पर लगाई रोक बॉलीवुड समाचार
    'द कश्मीर फाइल्स' से पहले इन फिल्मों में दिखी कश्मीर के बिगड़े हालात की कहानी बॉलीवुड समाचार
    ऑनलाइन लीक हुई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' अनुपम खेर
    650 से बढ़ाकर 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी 'द कश्मीर फाइल्स' अनुपम खेर

    पठान फिल्म

    'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जताई आपत्ति नरोत्तम मिश्रा
    शाहरुख के वैष्णो देवी दर्शन पर बोले नरोत्तम मिश्रा- आस्था के अनुसार पूजा करने का हक शाहरुख खान
    'पठान' के विरोध में इंदौर में शाहरुख खान का फूंका गया पुतला शाहरुख खान
    'बेशरम रंग' विवाद: प्रकाश राज ने उठाए सवाल, बाहुबली के प्रोड्यूसर ने कही यह बात दीपिका पादुकोण
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025