Loading...
विवेक अग्निहोत्री ने हटाया दिवाली रॉकेट वाला पोस्ट, बोले- गुस्से की वजह नहीं बनना चाहता
विवेक अग्निहोत्री सोशल मीडिया पर आलाेचनाओं में घिरे

विवेक अग्निहोत्री ने हटाया दिवाली रॉकेट वाला पोस्ट, बोले- गुस्से की वजह नहीं बनना चाहता

Nov 10, 2026
10:01 am

क्या है खबर?

फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने दिवाली के अगले दिन सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर चर्चा बटोरी। अपनी पोस्ट में उन्होंने बताया था कि त्योहार के अवसर पर एक राॅकेट उनके घर की बालकनी में घुस आया जिससे वहां मौजूद सोफे में आग लगते-लगते बची। उन्होंने मुंबई की मेयर रितु तावड़े को पोस्ट टैग करते हुए नियमों के उल्लंघन पर सवाल उठाए थे। हालांकि, अब अग्निहोत्री ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को डिलीट कर दिया है, जिसका कारण आलोचनाएं है।

वजह

भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते फिल्ममेकर

अपनी पोस्ट को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे अग्निहोत्री ने बताया कि वह किसी की सांस्कृतिक या पर्यावरण से जुड़ी भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते थे।

उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मैं अपना पिछला ट्वीट डिलीट कर रहा हूं। न तो मैं किसी के गुस्से की वजह बनना चाहता हूं और न ही किसी के सांस्कृतिक या पर्यावरण से जुड़ी भावनाओं को बढ़ावा देना या कमजोर करना चाहता हूं। सभी को एक बार फिर दिवाली की शुभकामनाएं।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

बहस

अग्निहोत्री की पोस्ट से सहमत नहीं दिखे लोग

फिल्ममेकर को दिवाली पर पटाखों के इस्तेमाल की बुराई करते हुए बहस में संस्कृति का जिक्र करने पर टोका गया।

उनके 'सोफे में आग लग गई' वाली पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी थी। कई लोगों ने त्योहार और उसके पर्यावरण पर असर पर अग्निहोत्री के विचारों पर सवाल उठाए थे।

दरअसल, अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा था कि हमारी महान संस्कृति हमें मासूम लोगों की जान, घर और संपत्ति को खतरे में डालने की इजाजत नहीं देती।

ADVERTISEMENT