Loading...
विवेक अग्निहोत्री के घर में घुसा दिवाली का रॉकेट, फिल्मेकर ने मांगी जवाबदेही
विवेक अग्निहोत्री के घर में बड़ा हादसा टला

विवेक अग्निहोत्री के घर में घुसा दिवाली का रॉकेट, फिल्मेकर ने मांगी जवाबदेही

Nov 09, 2026
05:42 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने दिवाली के दौरान सुरक्षा के उल्लंघनों पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया जिसमें अपने घर में रखे एक सोफे की झलक दिखाई है। दिवाली पर जलाया गया रॉकेट उससे टकरा गया था। अग्निहोत्री ने कहा कि उनके पालतू कुत्तों ने समय रहते परिवार को अलर्ट कर दिया था। इससे उन्हें एक गंभीर दुर्घटना से बचने में मदद मिली। उन्होंने इस लापरवाही को लेकर जवाबदेही की मांग की है।

घटना

रॉकेट से बाल-बाल बचा अग्निहोत्री का घर

फिल्ममेकर ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'पिछली रात, एक गलत रॉकेट से टकराने के बाद हमारी बालकनी के सोफे में आग लग गई। शुक्र है, हमारे कुत्तों ने हमें समय पर बता दिया, और आग रोकने वाले कपड़े ने एक गंभीर दुर्घटना को रोकने में मदद की। हमें हमेशा डर था कि ऐसा कुछ हो सकता है। इस बार, हम लकी थे लेकिन दूसरे पीड़ितों का क्या? दिवाली मनाना किसे पसंद नहीं? लेकिन गलत रॉकेट कोई कल्चरल प्राइड नहीं है।'

जवाबदेही

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर उठाए सवाल

अग्निहोत्री ने अपनी पोस्ट मुंबई की मेयर रितु तावड़े को टैग की, जो हाल ही में लोगों से सुरक्षित दिवाली मनाने और पटाखे फोड़ने पर बॉम्बे हाई कोर्ट की गाइडलाइंस का पालन करने की अपील कर रही थीं।

उन्होंने लिखा, 'आपकी अपील शायद थोड़ी देर से आई है, लेकिन सख्ती से लागू किए बिना इसका कोई मतलब नहीं होगा। इससे भी जरूरी बात यह है कि पटाखे फोड़ने वालों तक ही जवाबदेही खत्म नहीं होनी चाहिए।'

ADVERTISEMENT

जिम्मेदारी

"जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराना जरूरी"

फिल्ममेकर ने आगे लिखा, 'जागरूकता फैलाने, कोर्ट के आदेशों को लागू करने, आग से सुरक्षा सुनिश्चित करने और ऐसे उल्लंघनों को रोकने के लिए जिम्मेदार लोगों को भी जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि अधिकारी मुंबई भर में लगी आग की जांच करेंगे और जहा भी लापरवाही या कानून लागू करने में नाकामी साबित होगी, जिम्मेदारी तय करेंगे।'

उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी की पोजिशन पर बैठा इंसान जो कुछ करता है, दूसरे लोग भी उसे फॉलो करते हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT