LOADING...
'ऑपरेशन सिंदूर' पर फिल्म बना रहे विवेक अग्निहोत्री? निर्देशक ने खबरों पर दी प्रतिक्रिया
विवेक अग्निहोत्री ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर फिल्म बनाने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी

'ऑपरेशन सिंदूर' पर फिल्म बना रहे विवेक अग्निहोत्री? निर्देशक ने खबरों पर दी प्रतिक्रिया

Feb 18, 2026
08:08 pm

क्या है खबर?

'कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपनी आगामी परियोजना को लेकर चर्चा में आ गए हैं। खबर है कि वह भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' पर आधारित एक फिल्म बना रहे हैं जिसके लिए उन्होंने टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार से हाथ मिलाया है। पिंकविला की एक रिपोर्ट में बताया गया कि यह परियोजना "पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में आतंकी ठिकानों पर भारत के सैन्य हमलों के कोडनेम" से प्रेरित होगी। इन चर्चाओं पर अग्निहोत्री ने प्रतिक्रिया दी है।

बयान

'ऑपरेशन सिंदूर' पर फिल्म बनाने की खबराें पर विवेक अग्निहोत्री ने चुप्पी तोड़ी

इंडिया टुडे से बातचीत में, अग्निहोत्री ने बताया कि वह "बड़े राष्ट्रवादी प्रोजेक्ट" पर काम कर रहे हैं। हालांकि, इसके बारे में उन्होंने अधिक जानकारी देने से साफ मना कर दिया। उन्होंने खबर की पुष्टि या खंडन करने से मना करते हुए कहा, "मैं किसी का नाम नहीं बता रहा हूं। सिर्फ इतना कह रहा हूं कि मैं एक बड़े राष्ट्रवादी प्रोजेक्ट पर काम कर रहा हूं। इसकी घोषणा समय आने पर करूंगा। यह बहुत बड़ा और दिलचस्प प्रोजेक्ट है।"

ऑपरेशन सिंदूर

जानिए क्या है 'ऑपरेशन सिंदूर'

22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आम नागरिकों पर आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और POK में स्थित आतंकी ठिकानों के खिलाफ भारतीय सशस्त्र बलों ने एक बड़ी सैन्य कार्रवाई की थी। भारत ने इस जवाबी कार्रवाई को 'ऑपरेशन सिंदूर' कोडनेम दिया था। इसका मकसद आतंकी लॉन्चपैड को तबाह करना और सीमा पार घुसपैठ को रोकना था। इस दौरान, भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना ने मिलकर 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल और हवाई हमले किए थे।

Advertisement