Page Loader
अनुष्का शर्मा का करियर बर्बाद करने पर तुले थे करण जौहर, विवेक अग्निहोत्री ने दी प्रतिक्रिया
अनुष्का का करियर बर्बाद करने पर तुले थे करण जौहर

अनुष्का शर्मा का करियर बर्बाद करने पर तुले थे करण जौहर, विवेक अग्निहोत्री ने दी प्रतिक्रिया

Apr 06, 2023
04:08 pm

क्या है खबर?

मशहूर संपादक-लेखक अपूर्वा असरानी ने गुरुवार को अपने आधिकारिक ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया, जो अब सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। वीडियो में करण जौहर इस बात को स्वीकार करते नजर आए कि उन्होंने अनुष्का शर्मा के करियर को लगभग बर्बाद कर दिया था। यह वीडियो 2016 में 18वें मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल के दौरान का है। अब इस वीडियो पर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और करण पर जमकर बसरे हैं।

ट्वीट

अग्निहोत्री ने कही ये बात 

अग्निहोत्री ने अपूर्वा के ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए लिखा, 'किसी का सिर्फ शौक करियर बनाना या बिगाड़ना होता है। अगर बॉलीवुड गटर में है, तो यह प्रतिभाशाली बाहरी लोगों के खिलाफ कुछ लोगों की गंदी 'बैकरूम' राजनीति के कारण है।' गौरतलब है कि करण ने आदित्य चोपड़ा से फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में अनुष्का को साइन न करने के लिए कहा था, लेकिन चोपड़ा ने उनकी एक नहीं सुनी और फिल्म हिट रही।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो