विस्मया मोहनलाल की फिल्म'थुडक्कम' सिनेमाघरों के बाद इस दिन जियो हॉटस्टार पर मचाएगी धमाल
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की बेटी विस्मया की पहली मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म 'थुडक्कम' अब OTT प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। ये फिल्म आगामी 18 सितंबर, 2026 को जियो हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी।
ये धमाकेदार फिल्म पिछले महीने ही सिनेमाघरों में उतरी थी, जहां इसे दर्शकों की तरफ से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म के निर्देशन की कमान जाने-माने निर्देशक जुड एंथनी जोसेफ ने संभाली है, जबकि इसकी रोमांचक और कसी हुई कहानी लिनिश नेल्लिकल ने लिखी है। अगर आप सिनेमाघरों में इस एक्शन से भरपूर फिल्म को देखने से चूक गए थे तो अब आप घर बैठे OTT पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं।
'थुडक्कम' में मोहनलाल का कैमियो
फिल्म में विस्मया ने 'मीनु' नाम की लड़की का किरदार निभाया है, जो मार्शल आर्ट्स जानती है और 2 स्कूली बच्चियों की मदद करने के चक्कर में खुद बड़े खतरे में फंस जाती है। ये कहानी समाज में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर गहरी नजर डालती है, जिसमें एक निडर महिला स्टॉकर से अकेले भिड़ जाती है। इसके अलावा फैंस के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज सुपरस्टार मोहनलाल का एक धमाकेदार कैमियो है, जो फिल्म के रोमांच को और बढ़ा देता है।