'विश्वनाथ एंड संस' की OTT रिलीज की जानकारी आई सामने, जानें कब और कहां देखें फिल्म?
सूर्या और मामिथा बैजू अभिनीत फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' ने 14 अगस्त को रिलीज होने के बाद से दुनियाभर में 260 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सिनेमाघरों में खूब धूम मचाई है।
अगर आप इसे बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए, तो आपके लिए अच्छी खबर है। यह फिल्म इस शुक्रवार (11 सितंबर) को आपके घरों तक पहुंच रही है।
आप इसे तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे।
रवीना टंडन ने की तमिल फिल्मों में वापसी
2026 में 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली सूर्या की यह दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म है, इससे पहले उनकी 'करुप्पू' ने भी इतनी ही कमाई की थी।
फिल्म की कहानी एक माहिर निशानेबाज के बारे में है, जो निजी परेशानियों और प्रोफेशनल दबावों के बीच जूझ रहा है। इस फिल्म में राधिका सरतकुमार और रवीना टंडन भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगी।
रवीना तो 2 दशक से भी ज्यादा समय बाद किसी तमिल फिल्म में वापसी कर रही हैं। नेटफ्लिक्स ने सूर्या के किरदार का परिचय देते हुए बताया है कि "संजय विश्वनाथ से मिलिए- वह एक एथलीट, अरबपति, परोपकारी और एक प्यारे पिता हैं।"
ऐसे में फिल्म में एक्शन और इमोशन का मिलाजुला तड़का देखने को मिलेगा।