जानिए विशाल की बतौर निर्देशक पहली फिल्म कब होगी रिलीज?
विशाल 'मुकुटम' फिल्म के साथ पहली बार निर्देशन में उतर रहे हैं। यह फिल्म अब 14 अगस्त को दुनिया भर में रिलीज होगी, पहले यह जुलाई में आने वाली थी, लेकिन इसमें थोड़ी देरी हो गई है।
विशाल ने एक्स पर यह खबर बताते हुए नए पोस्टर जारी किए और साथ ही लिखा, 'क्राउन तैयार है।'
तेलुगु में इस फिल्म को 'मकुटम' नाम से जाना जाएगा और इसका ट्रेलर 7 अगस्त को आएगा।
टीजर में विशाल कई अलग-अलग किरदारों में आए नजर
टीजर में विशाल एक कॉर्पोरेट आदमी, एक गैंगस्टर और एक बूढ़े हत्यारे जैसे कई अलग-अलग किरदारों में नजर आए हैं।
इससे लगता है कि फिल्म की कहानी में कई परतें होंगी। फिल्म में अंजलि और दुशारा विजयन भी अहम भूमिकाओं में हैं।
खास बात ये है कि शूटिंग के बीच में ही विशाल ने रवि अरसु से निर्देशन की जिम्मेदारी ले ली थी। हालांकि, कहानी का श्रेय रवि को ही दिया गया है।
इस फिल्म को सुपर गुड फिल्म्स निर्मित किया है, जो उनके प्रोडक्शन हाउस की 99वीं फिल्म है। फिल्म का संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने तैयार किया है।