LOADING...
'शक्ति शालिनी' के लिए विशाल जेठवा की बड़ी तैयारी, अनीत पड्‌डा के साथ मचाएंगे तहलका
'शक्ति शालिनी' में नजर आएंगे विशाल जेठवा

'शक्ति शालिनी' के लिए विशाल जेठवा की बड़ी तैयारी, अनीत पड्‌डा के साथ मचाएंगे तहलका

Jun 01, 2026
01:46 pm

क्या है खबर?

विशाल जेठवा को उनकी फिल्म 'होमबाउंड' के लिए जनता से खूब सराहना मिली थी। अब वह अपनी अगली हॉरर-कॉमेडी फिल्म की तैयारी में जुट चुके हैं, जिसका निर्माण मैडॉक फिल्म्स कर रहा है। 'शक्ति शालिनी' नाम वाली इस फिल्म का ऐलान पिछले साल किया गया था और अनीत पड्‌डा मुख्य अभिनेत्री हाेंगी। जाहिर है कि 'सैयारा' में अपने काम से अनीत पहले ही लोगों का दिल जीत चुकी हैं। खैर विशाल भी फिल्म के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं।

बदलाव

शारीरिक बल बढ़ाने का प्रशिक्षण ले रहे विशाल जेठवा

'शक्ति शालिनी' के लिए विशाल जिम में दिन-रात मेहनत करते हुए अपना पसीना बहा रहे हैं। उनसे जुड़े करीबी सूत्र ने कहा, "विशाल इस भूमिका के लिए लगातार शारीरिक बल बढ़ाने का प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह तैयारी 'शक्ति शालिनी' के लिए है , जिसमें अभिनेता को अपने किरदार के लिए शारीरिक बल बढ़ाना जरूरी है। पिछले कुछ महीनों में उनका यह बदलाव धीरे-धीरे दिखने लगा है।" खुद अभिनेता ने कहा कि वह इस प्रक्रिया पर ध्यान दे रहे हैं।

विश्वास

"मेरे लिए फिटनेस सिर्फ दिखावे की बात नहीं"

विशाल ने कहा, "फिटनेस हासिल करना आसान नहीं होता। लोग अक्सर शारीरिक बदलाव को नोटिस करते हैं, लेकिन इसके लिए भावनात्मक और मानसिक अनुशासन की जरूरत होती है। मैं 'बिना दर्द के कोई लाभ नहीं' में विश्वास करता हूं, क्योंकि परिवर्तन तभी होता है जब आप हर दिन खुद को आगे बढ़ाने के लिए तैयार रहते हैं।" बता दें, फिल्म में विशाल को अनीत के प्रेमी के किरदार में देखा जाएगा। यह इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी।

Advertisement