LOADING...
विशाल जेठवा बनेंगे हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा? इस फिल्म में होंगे शामिल
'शक्ति शालनी' में होगी विशाल जेठवा की एंट्री

विशाल जेठवा बनेंगे हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा? इस फिल्म में होंगे शामिल

Feb 06, 2026
12:58 pm

क्या है खबर?

मैडॉक फिल्म्स ने अपने हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स के तहत 'स्त्री फ्रैंचाइजी' और 'भेड़िया' जैसी कई फिल्में दी हैं। 2025 में आयुष्मान खुराना अभिनीत 'थामा' की रिलीज के साथ ही उसने अगली फिल्म 'शक्ति शालनी' का ऐलान किया था, जिसमें मुख्य किरदार अनीत पड्‌डा को मिला है। अनीत को इससे पहले 'सैयारा' में देखा गया था जिसने उन्हें रातों-रात लोकप्रिय बना दिया। फिलहाल, 'शक्ति शालनी' पर नया अपडेट आ रहा है, जिसके मुताबिक विशाल जेठवा इसका हिस्सा बन गए हैं।

किरदार

विशाल जेठवा 'शक्ति शालनी' से जुड़े, निभाएंगे ये किरदार

इंडिया टुडे ने अपने विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से बताया है कि 'होमबाउंड' से चर्चा बटोरने वाले विशाल को 'शक्ति शालनी' में शामिल कर लिया गया है। उन्होंने मैडॉक की दुनिया में शामिल होने के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। बता दें, 'शक्ति शालनी' एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें विशाल को अनीत के प्रेमी के किरदार में देखा जाएगा। सूत्रों ने यह भी बताया कि निर्माता इस फिल्म की शूटिंग मार्च से शुरू करने वाले हैं।

सहयोग

दूसरी बार साथ दिखेंगे अनीत और विशाल

'शक्ति शालनी' में विशाल के शामिल होने की खबरों ने फैंस को उत्साहित कर दिया है, लेकिन निर्माताओं का आधिकारिक बयान अभी आना बाकी है। अगर पुष्टि हो जाती है, तो यह दूसरा मौका होगा जब विशाल और अनीत का सहयोग एक साथ देखने को मिलेगा। इससे पहले दोनों सितारों को 2022 में रिलीज फिल्म 'सलाम वेंकी' में देखा गया था। इस फिल्म में काजोल भी थीं जिन्होंने विशाल की मां का किरदार निभाया था।

Advertisement